एक्सप्लोरर

लोकसभा स्पीकर को लेकर सस्पेंस खत्म, 26 जून को होगा चुनाव

लोकसभा स्पीकर के चुनाव को लेकर सस्पेंस पर से पर्दा उठ गया है. 24 और 25 जून को सांसदों की शपथ के बाद 26 जून को लोकसभा स्पीकर का भी चुनाव हो जाएगा.

lok Sabha Speaker: लोकसभा चुनाव 2024 खत्म होने के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने. रविवार (09 जून) को शपथ लेने के बाद सोमवार (10 जून) को सभी मंत्रियों के मंत्रालय भी बांट दिए गए और सरकार अपना काम शुरू कर चुकी है. अब सभी लोगों की निगाहें लोकसभा स्पीकर के चुनाव पर टिकी हुई हैं. जिसको लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नोटिफिकेश जारी कर दिया है. ये चुनाव 26 जून को होगा.

27 तारीख को संसद के दोनों सदनों को राष्ट्रपति संबोधित करेंगे. इसी दिन सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा. यानि इससे पहले सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों को शपथ दिलाने के साथ ही नए स्पीकर को भी चुन लिया जाएगा. 24 और 25 जून को प्रोटेम स्पीकर नए सांसदों को शपथ दिलवाएंगे.

किसके पास रहेगा लोकसभा अध्यक्ष का पद?

लोकसभा अध्यक्ष का पद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने पास ही रखने जा रही है. यानि 18वीं लोकसभा में भी बीजेपी का ही कोई सांसद लोकसभा का अध्यक्ष चुना जाएगा. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने मीडिया में आ रही खबरों को खारिज करते हुए बताया कि किसी भी सहयोगी दल की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष के पद को लेकर कोई मांग नहीं आई है. बीजेपी जल्द ही पहले पार्टी के स्तर पर इस पर विचार करेगी और पार्टी की ओर से नाम पर फैसला किए जाने के बाद एनडीए के सहयोगी दलों के साथ भी विचार-विमर्श कर उस नाम पर सर्वसम्मति बनाई जाएगी.

दरअसल, मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मध्य प्रदेश की इंदौर से बीजेपी की लोकसभा सांसद सुमित्रा महाजन को और दूसरे कार्यकाल में राजस्थान के कोटा से बीजेपी सांसद ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष चुना गया था लेकिन इस बार के तीसरे कार्यकाल में बीजेपी के पास 2014 और 2019 की तरह लोकसभा में बहुमत नहीं है, इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि टीडीपी लोकसभा के अध्यक्ष का पद मांग रही है. कई जगह तो जेडीयू से भी लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने की बात सामने आई, लेकिन बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने इन खबरों को महज अटकलें बताते हुए खारिज कर दिया.

24 जून को शुरू होगा संसद का सत्र

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद लोकसभा के नए अध्यक्ष के नाम पर विचार-विमर्श किया जाएगा. बीजेपी पहले पार्टी के स्तर पर लोकसभा के भावी अध्यक्ष का नाम तय करेगी, इसके बाद सहयोगी दलों के साथ उस नाम पर विचार-विमर्श किया जाएगा. अगर सहयोगी दल की तरफ से कोई सुझाव या मांग आती है, तो बीजेपी फिर नए फॉर्मूले पर विचार करेगी.

24 जून से शुरू होने जा रहे 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान बीजेपी अपनी पार्टी के किसी सांसद के नाम को लेकर विपक्षी दलों से भी संपर्क साधेगी, ताकि सदन में सर्वसम्मति से लोकसभा के नए अध्यक्ष का चयन हो सके. अगर सरकार के प्रस्ताव को विपक्षी दल स्वीकार कर लेते हैं, तो चुनाव की नौबत नहीं आएगी लेकिन अगर विपक्ष अपनी तरफ से भी उम्मीदवार खड़ा करता है, तो 26 जून को लोकसभा में नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान हो सकता है.

दोनों ही सूरत में लोकसभा के नए अध्यक्ष 26 जून को कार्यभार संभाल लेंगे. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद सत्र की तारीखों की घोषणा करते हुए बुधवार को ही एक्स पर पोस्ट कर बताया था कि नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ/पुष्टि, अध्यक्ष के चुनाव, राष्ट्रपति के अभिभाषण और उस पर चर्चा के लिए 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक बुलाया जा रहा है. राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून को शुरू होगा और 3 जुलाई को समाप्त होगा. 

ये भी पढ़ें: PM Modi Jammu Kashmir Visit: खत्म होगा टेरर अटैक का हॉरर! 21 जून को कश्मीर पहुंच रहे हैं पीएम मोदी, दुनिया को देंगे खास मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP Signals Congress Alliance : भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget