एक्सप्लोरर

बजट सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, समाजवादी पार्टी और टीएमसी रही गैर हाज़िर

बैठक में संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी और एमओएस अर्जुन राम मेघवाल, और कांग्रेस, डीएमके, वाईएसआर कांग्रेस, बीएसपी, टीडीपी, टीआरएस, बीजेडी, अपना दल और एआईएमआईएम के नेता शामिल थे.

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को संसद के बजट सत्र को शुरू करने के लिए विभिन्न दलों के नेताओं की एक सर्वदलीय बैठक की मेजबानी की, जहां विपक्ष ने सरकार से कृषि सुधार कानूनों और भारत-चीन सीमा पर चर्चा करने की मांग की है. मौक़े पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "अधिकतम विधायी कार्य इस बार भी हो सके ऐसी हमारी कोशिश होनी चाहिए, सभी दलों से अनुरोध है कि सदन की कार्यवाही में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले."

बजट 1 फरवरी को पेश होने के साथ संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू हो रहा है और 15 फरवरी तक चलेगा. बैठक में संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी और एमओएस अर्जुन राम मेघवाल, और कांग्रेस, डीएमके, वाईएसआर कांग्रेस, बीएसपी, टीडीपी, टीआरएस, बीजेडी, अपना दल और एआईएमआईएम के नेता शामिल थे. लेकिन बैठक में तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का कोई प्रतिनिधि नहीं था.

विपक्षी नेताओं ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में किसानों के विरोध, आंशिक रूप से कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने के सरकार के प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त की, कांग्रेस ने कानूनों को निरस्त करने पर चर्चा के लिए जोर दिया, जबकि द्रमुक के टीआर बालू ने लद्दाख में चीन के साथ सीमा गतिरोध पर चर्चा की मांग की. बैठक के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "हम विभिन्न मामलों पर चर्चा चाहते हैं और हमें उम्मीद है कि सरकार हमें समय देगी." कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "हम खेत सुधारों के मुद्दे पर चर्चा करना चाहेंगे. सभी विपक्षी दल एक ही पेज पर हैं."

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष से कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. हालांकि बजट सत्र के पहले भाग में, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा और केंद्रीय बजट पर चर्चा संभव है, जिसके लिए 10 घंटे आवंटित किए गए हैं.

लोकसभा की बीएसी की बैठक में राष्ट्रपति के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब 2, 3 और 5 फरवरी को होगा और पीएम मोदी 5 फरवरी को जवाब देंगे, जबकि निचले सदन में बजट पर चर्चा 8, 9 और 10 फरवरी को होगी और वित्त मंत्री 11 फरवरी को जवाब देंगी. संसद का बजट सत्र 29 जनवरी को शुरू होगा और सत्र 15 फरवरी तक चलेगा.

दिल्ली में अब्दुल कलाम रोड पर इज़राइली दूतावास के पास IED ब्लास्ट, कई गाड़ियों के शीशे फूटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget