एक्सप्लोरर

संसद की सुरक्षा में सेंध मामले को लेकर पहली बार सामने आया बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा का बयान, बोले- 'भगवान पर...'

Lok Sabha Security Breach: सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा कि जनता आगामी लोकसभा चुनाव में वोट डालकर जवाब देगी. इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री ने कहा था कि प्रताप सिम्हा के बयान दर्ज किए गए हैं.

Pratap Simha Reaction: लोकसभा की सुरक्षा में सेंध मामले को लेकर विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार पर हमलावर है. इस बीच बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने रविवार (24 दिसंबर) को गद्दार वाले पोस्टर पर बयान दिया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता तय करेगी कि वे देशभक्त हैं या गद्दार हैं. संसद भवन के अंदर घुसने वाले दो आरोपी सागर शर्मा और मरनोरंजन डी को प्रताप सिम्हा के ऑफिस से विजिटर पास जारी किए गए थे. 

भगवान पर छोड़ा फैसला- प्रताप सिम्हा

कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ कर्रवाई की मांग की थी. इस मामले में पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्होंने यह फैसला भगवान और अपने समर्थकों पर छोड़ दिया है कि वह देशद्रोही हैं या नहीं. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, "प्रताप सिम्हा गद्दार है या फिर देशभक्त, इसका फैसला मैसुरु की पहाड़ियों पर विराजमान मां चामुंडेश्वरी, ब्रह्मागिरी पर विराजमान मां देवी कावेरी तय करेंगी. पिछले साढ़े नौ वर्षों से मेरा काम देख रही मैसुरु और कोडगु की जनता धर्म और राष्ट्रवाद से संबंधित मुद्दों पर 2024 में लोकसभा चुनाव में वोट देने के समय करेगी."

गद्दार वाले पोस्टर पर बोले बीजेपी सांसद

गद्दार बताने वाले पोस्टर को लेकर उन्होंने कहा, "सिर्फ जनता ही फैसला सुनाएगी. मैंने उनके फैसले पर सब कुछ छोड़ दिया है. मुझे इस पर कुछ और नहीं कहना है." इस मामले को दिल्ली पुलिस ने सांसद प्रताप सिम्हा के बयान दर्ज करने की भी बात कही थी.

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार (22 दिसंबर) को कहा था कि संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले की जांच के तहत प्रताप सिम्हा का बयान भी दर्ज किया गया है. संसद की सुरक्षा में सेंध मामले को लेकर अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. 

संसद की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर पूरा विपक्ष सदन में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग कह रहा था. हंगामे की वजह से स्पीकर ने लोकसभा और राज्यसभा से कुल 146 सांसदों को सस्पेंड कर दिया. 

ये भी पढ़ें: WFI President Suspended: खिलाड़ियों के विरोध का असर, खेल मंत्रालय ने नए कुश्ती संघ की मान्यता रद्द की, WFI ने नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह को भी किया सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget