एक्सप्लोरर

Parliament Session: संसद के दोनों सदनों में तीसरे दिन भी हंगामा, तीन बार सदन स्थगित, विधेयकों पर नहीं हो पा रही चर्चा

संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को भी विपक्ष के हंमामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा को तीन बार स्थगित करना पड़ा. कई महत्वपूर्ण विधेयक लोकसभा में पेश होने हैं.

नई दिल्ली: कृषि कानून और जासूसी कांड को लेकर संसद के दोनों सदनों में तीसरे दिन भी हंगामा होता रहा. इस वजह से संसद की कार्यवाही चल नहीं पा रही. विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा को शाम 4 बजे तक और राज्यसभा को कल तक के लिए स्थगित किया गया है. गुरुवार को संसद शुरू होने के कुछ ही देर के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. दो बजे भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा. इसके बाद तीसरी बार सदन स्थगित कर दी गई.

उधर लोकसभा में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश होने हैं. लोकसभा में शुक्रवार को विचार और पारित किए जाने वाले विधेयकों में फेक्टर विनियमन (संशोधन) विधेयक 2020, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंध संस्थान विधेयक 2021 है. इसी तरह से लोकसभा में आज अंतदेर्शीय जलयान विधेयक 2021 और अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयक 2021 को फिर से पेश किया जाना है.

हंगामे की वजह से उच्च सदन में शून्यकाल नहीं हो पाया
सदन में हंगामा थमते न देख उपसभापति हरिवंश ने सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी. इससे पहले, हंगामे की वजह से आज भी उच्च सदन में शून्यकाल नहीं हो पाया. सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए. इसी दौरान कांग्रेस सदस्य दिग्विजय सिंह ने मीडिया समूह दैनिक भास्कर के विभिन्न परिसरों पर आयकर विभाग के छापों का मुद्दा उठाने का प्रयास किया. वहीं तृणमूल कांग्रेस सदस्यों ने कथित जासूसी से जुड़ा मुद्दा उठाने का प्रयास किया. लेकिन सभापति ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी और कहा कि किसी भी मुद्दे को उठाने के लिए आसन की अनुमति की जरूरत होती है.

नायडू ने सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने और सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की. हंगामे के बीच उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कुछ सदस्य नहीं चाहते कि सदन में लोगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाए. सदन में व्यवस्था बनते न देख उन्होंने बैठक शुरू होने के महज दो मिनट के भीतर ही कार्यवाही दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

ये भी पढ़ें-
कर्नाटक: नेतृत्व में बदलाव की चर्चा के बीच सीएम येदियुरप्पा ने दिए इस्तीफे के संकेत, जानिए क्या कहा है

Farmers Protest Update: नए कृषि कानूनों को खिलाफ जंतर-मंतर से लेकर संसद तक प्रदर्शन, बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget