एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: BSP के प्रदेश प्रमुख ने छोड़ा मायावती का साथ, लोकसभा चुनाव में निर्दलीय ताल ठोकने की है तैयारी

Telangana BSP: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तेलंगाना में मायावती की पार्टी बीएसपी को बड़ा झटका देते हुए तेलंगाना बीएसपी अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ दी.

Praveen Kumar Left BSP: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है. सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में कूद चुके हैं और वोटर्स को लुभाने में लगे हुए हैं. इस बीच तेलंगाना में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने पार्टी का साथ छोड़ दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बीएसपी पर बीआरएस के साथ गठबंधन खत्म करने का दबाव डाल रही है.

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसपी छोड़ने के कुछ ही घंटों बाद प्रवीण कुमार ने संकेत भी दे दिया कि नगरकुर्नूल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावनाएं अभी भी बनी हुई हैं. पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे प्रवीण कुमार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वह एक दो दिन में अपने समर्थकों के साथ बैठक कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने करीबियों से कहा, “मैं नगरकुर्नूल से चुनाव मैदान में उतरने को लेकर तैयार हूं, चाहे वह निर्दलीय के रूप में हो या समान विचारधारा वाली पार्टी से हो.”

क्या है इन संकेतों के मायने?

प्रवीण कुमार ने अपने सर्थकों के जरिए जो संकेत दिए हैं उससे लग है कि वो लोकसभा चुनाव में वो निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं और के चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) उनका समर्थन कर सकती है.

बसपा के पूर्व राज्य प्रमुख ने कथित तौर पर अपने समर्थकों से कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से बीआरएस के साथ चुनाव समझौते को रद्द करने की घोषणा करने के लिए दबाव डाला गया था. उन्होंने कथित तौर पर अपने सहयोगियों से कहा, “मैं बीआरएस के साथ खुले गठबंधन से कैसे मुकर सकता हूं? मेरी विश्वसनीयता का क्या होगा?”

बीजेपी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे प्रवीण कुमार

माना जाता है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह बीजेपी की सांप्रदायिक और फासीवादी नीतियों के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे और बीआरएस नेतृत्व के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना जारी रखेंगे. द हिंदू के मुताबिक, उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव लड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा, “आलाकमान की ओर से गठबंधन खत्म करने का दबाव था. मैं इससे सहमत नहीं हुआ और मैंने पार्टी और अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया.''

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: नितिन गडकरी ने बताया बीजेपी ने किस रिपोर्ट के आधार पर दिया नागपुर लोकसभा सीट का टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन विपक्ष सुने'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget