एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: 'कांग्रेस का मेनिफेस्टो देखकर PM मोदी घबरा गए,' राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर बोला हमला

Lok Sabha Elections: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया में मेरे बारे में कहते थे कि 'मेरी राजनीति में दिलचस्पी नहीं है, मैं राजनीति को लेकर सीरियस नहीं हूं.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान से पहले नेताओं का वार पलटवार का दौर जारी है. इसी क्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के जवाहर भवन में बुधवार (24 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कांग्रेस के घोषणा पत्र से घबरा गए हैं.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, "मीडिया में मेरे बारे में कहते थे मेरी राजनीति में दिलचस्पी नहीं है, मैं राजनीति को लेकर सीरियस नहीं हूं. मनरेगा नॉन सीरियस था. मगर, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या, विराट कोहली सीरियस हैं. मैंने फिर देखा कि जो बड़े बड़े पत्रकार हैं, एंकर हैं, उसमें एक भी दलित एंकर नहीं है तो जब मीडिया में आपका कोई है ही नहीं तो आपके मुद्दे नॉन सीरियस ही रहेंगे."

'90 प्रतिशत आबादी के साथ हो रहा अन्याय'

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, "प्राइवेट कंपनी में 25 कंपनियों को मोदीजी ने इतना पैसा दिया है कि जिसमें 25 बार किसानों का कर्ज माफ हो सकता है. आज भारत में 90% आबादी के साथ भयंकर अन्याय हो रहा है. आप राष्ट्रीय मीडिया को देखिए, मोदीजी को देखिए, जैसे ही मैंने कहा कि देखते है देश में कितना अन्याय हो रहा है, इसका टेस्ट करते हैं तो कहने लगे देश तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं."

'BJP का मिशन आपके इतिहास को मिटाने का'

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, "मोदी जी ने 10 साल देश को कहा मैं ओबीसी हूं, लेकिन जैसे ही मैंने बात की तो कहते है जाति नहीं. अरे तो फिर आप ओबीसी कैसे? अगर आपके मुताबिक देश में केवल 2 जाति है- अमीर और गरीब तो उनकी लिस्ट निकालो और ये मेरे लिए राजनितिक मुद्दा नहीं लाइफ मिशन है. बीजेपी का पूरा मिशन आपके इतिहास को मिटाने का है, आपको बीते हुए समय से काट दिया गया है."

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आगे कहा, आपका इतिहास फूले जी है, अम्बेडकर जी है, लेकिन इनके जैसे करोड़ों लोग और थे जिनकी बात नहीं होती. आपको इस इतिहास को फिर से दोहराना है. आप लिख लो जाति जनगणना को कोई शक्ति नहीं रोक सकती. जितना इसको रोका गया, उतनी ताकत से ये वापस आएगा. क्योंकि 90% आबादी को बात समझ आ चुकी है कि आज देश के संस्थान में उनकी जगह नहीं है." 

हिंदुस्तान का युवा सात-आठ घंटे रील देख रहा है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि आज हिन्दुस्तान का युवा 7-8 घंटा इंस्टाग्राम पर रील देख रहा है, मतलब बीजेपी का काम उनका ध्यान भटकाने का है. ये हरियाणा में हमने सर्वे कराया है. इनके पूरे आंदोलन का लक्ष्य यही है. वहीं, ओबीसी पूछ रहा है कि राम मंदिर बन गया पर हमारा एक आदमी नहीं दिखा. नया संसद भवन बन गया, पर राष्ट्रपति को साइड कर दिया गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी क्रांतिकारी काम करती है, जिसमें आजादी, संविधान, हरित क्रांति, सफेद क्रांति और ये जनगणना कांग्रेस की अगली क्रांति होगी.

राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना से सब क्लीयर हो जायेगा. ये जाति का सर्वे है उसमें हम आर्थिक और संस्थागत सर्वे भी जोड़ेगें. कितने लोग किसमें काम करते हैं. ये एक तरह से नेशनल एक्सरे मानिए. आप मानिए कि देश के लिए 70 साल बाद एक जरूरी कदम है. हमें पता होना चाहिए कि हम कहां है और हमें कहां जाना है. ये जरूरी है और इसपर कोई एतराज नहीं कर सकते हैं. ये एक दो दिन का काम नहीं है ये लाइफ टाइम का काम है और हम ये करने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: 'देश नरेंद्र मोदी को इस अपराध के लिए कभी माफ नहीं करेगा', राहुल गांधी ने नई सोशल पोस्ट में लगाए कई आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget