एक्सप्लोरर

आज चुनाव हुए तो NDA या INDIA किसकी बनेगी सरकार? प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी

Prashant Kishore: प्रशांत क‍िशोर ने कहा क‍ि बीजेपी के लोग 'ओवर कॉन्‍फ‍िडेंट' नहीं रहते हैं, भले ही वो चुनाव क्‍यों ना जीत रहे हों, फ‍िर भी वो चुनाव को हल्‍के में नहीं लेते हैं.

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी दावा कर रही है क‍ि उसको 370 और एनडीए को 400 सीटें हासिल हो रही हैं. इस दावे पर राजनीत‍िक व‍िश्‍लेषक व रणनीत‍िकार प्रशांत क‍िशोर ने कहा है क‍ि अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी-एनडीए को बहुत बड़ी बढ़त द‍िख रही है. 

जन सुराज के चीफ प्रशांत क‍िशोर ने एबीपी न्‍यूज के व‍िशेष कार्यक्रम घोषणापत्र में खास बातचीत के दौरान सवाल का जवाब देते हुए कहा क‍ि बीजेपी की ओर से बताए जा रहे आंकड़े कोई जुमला या गारंटी नहीं है. यह चुनाव लड़ने की रणनीत‍ि और उसके प्रयास का एक ह‍िस्‍सा है. चुनाव को स‍िर्फ जमीन पर ही नहीं बल्‍क‍ि द‍िमाग और सॉइक्‍लोज‍िकल भी लड़ा जाता है.   

'पहले कई व‍िधानसभा चुनाव में बीजेपी ने क‍िए थे बड़े दावे'  

उन्‍होंने कहा कि बीजेपी हर बार चुनाव में इस तरह के आंकड़ों का दावा करती है. पश्‍च‍िम बंगाल व‍िधानसभा चुनाव का ज‍िक्र करते हुए कहा क‍ि बीजेपी ने उस वक्‍त कहा था क‍ि ल‍िख कर रख लो, 200 सीटें आएंगी, लेक‍िन बंगाल चुनाव में बीजेपी को स‍िर्फ 77 सीटें हास‍िल हुई थीं. इस तरह से बीजेपी ने कर्नाटक और द‍िल्‍ली को लेकर भी बड़े-बड़े दावे क‍िए गए थे. उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि सटीक नंबरों के बारे में क‍िसी को नहीं पता होता है. कर्नाटक में जीत का दावा ठोक रहे थे जबक‍ि द‍िल्‍ली तो उनकी नाक के नीचे है, 2015 में क्‍या हुआ?  

उन्होंने कहा कि 2015 के व‍िधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को 67 सीटें और 2020 में 62 सीटें प्राप्‍त हुईं थी जबक‍ि केंद्रीय गृह मंत्री अम‍ित शाह ने 40 सीटें आने का दावा क‍िया था. 

'बीजेपी चुनाव को लेकर 'ओवर कॉन्‍फ‍िडेंट' नहीं रहती' 

प्रशांत क‍िशोर ने बीजेपी की चुनाव लड़ने की रणनीति की प्रशंसा करते हुए कहा क‍ि वह (बीजेपी) लोग 'ओवर कॉन्‍फ‍िडेंट' नहीं रहते हैं, भले ही वो चुनाव क्‍यों ना जीत रहे हों, फ‍िर भी वो चुनाव को हल्‍के में नहीं लेते हैं. बीजेपी अपनी मेहनत और प्रयास में कोई कमी नहीं छोड़ती है. 

'इंडिया गठबंधन' को झटका देने को लाए गए नीतीश कुमार

ब‍िहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में आने के सवाल पर कहा कि बीजेपी ने स‍िर्फ 'इंडिया गठबंधन' को झटका देने के ल‍िए ऐसा क‍िया. इसके चलते ही वो महाराष्‍ट्र में पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक चव्‍हाण को लेकर आए हैं. 

'राहुल गांधी की यात्रा न‍िकालने की टाइम‍िंग गलत'  
 
प्रशांत क‍िशोर ने 'इंडिया अलायंस' पर न‍िशाना साधते हुए कहा क‍ि 8 माह में स‍िर्फ 7 मीट‍िंग कर पाए. उन्‍होंने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा' पर भी सवाल खड़े क‍िए और इसको न‍िकालने की टाइम‍िंग गलत बतायी. उन्‍होंने 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद न‍िकाली जा रही 'भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा' को 'कट, कॉपी और पेस्‍ट' बताया. उन्‍होंने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो ही कांग्रेस पार्टी को चला रहे हैं. सोन‍िया गांधी को लेकर उन्‍होंने कहा क‍ि उनमें राजनीत‍िक समझ ज्‍यादा है.     

यह भी पढ़ें: मानहानि केस: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, जानिए पूरा मामला
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR का विरोध नहीं किया', कांग्रेस के मंत्री के बयान पर बवाल, BJP बोली- सभी सच्चाई जानते हैं
'SIR का विरोध नहीं किया', कांग्रेस के मंत्री के बयान पर बवाल, BJP बोली- सभी सच्चाई जानते हैं
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget