एक्सप्लोरर

PM Modi Nomination: पीएम मोदी के नामांकन में पहुंचेंगे 12 सीएम, 18 कैबिनेट मंत्री, 1 हजार किलो फूलों से सजेगा रास्ता

PM Modi Nominatoin: प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में 14 मई को नामांकन दाखिल करेंगे. नामांंकन को भव्य बनाने के लिए PM मोदी के नामांकन में 12 राज्यों के सीएम, 18 कैबिनेट मंत्री और 36 वीआईपी शामिल होंगे.

PM Modi Nomination: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को वाराणसी में नामांकन दाखिल करेंगे. इससे पहले वह सुबह अस्सी घाट पर स्नान और ध्यान भी लगाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन में अलग-अलग प्रदेशों के कुल 12 मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इसके अलावा 18 से अधिक कैबिनेट मंत्री सहित 36 वीआईपीयों का आगमन निर्धारित है. 

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पीएम मोदी के नामांकन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है. सजावट के साथ रोड शो में भारी संख्या में लोगों को बुलाने के साथ ही बीजेपी ने अपने सभी बड़े नेताओं की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन के साथ पीएम मोदी के नामांकन को पूर्ण कराने की खास तैयारी की है.

राज्यों के मुख्यमंत्री में यह नाम शामिल

प्रधानमंत्री मोदी के 14 मई को वाराणसी में होने वाले नामांकन में कुल 12 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के डॉ मोहन यादव, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, हरियाणा के नयाब सिंह सैनी, गोवा के प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सिक्किम के प्रेम सिंह तमांग शामिल हैं. 

शामिल होंगे 18 से अधिक मंत्री

इसके अलावा केंद्र सरकार में शामिल 18 से अधिक मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के तकरीबन सभी मंत्री साथ ही 36 से अधिक वीआईपी पीएम मोदी के नामांकन को भव्य बनाने के लिए काशी पहुंचेंगे.

हजार किलो गेंदे और गुलाब के फूल से हो रही सजावट 

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के काशी रोड शो के तकरीबन 6 किलोमीटर मार्ग को भव्य रूप में सजावट का रूप दिया है. हजारों किलो गेंदे और गुलाब के फूल से पूरे मार्ग को सजाने की तैयारी है. इसके अलावा BHU से काशी विश्वनाथ धाम तक के इस प्रमुख मार्ग पर लघु भारत की भी झलक देखने को मिलेगी. 11 बीट के अंतर्गत बनाए गए 10 पॉइंट पर मराठी, गुजराती, बंगाली, माहेश्वरी, मारवाड़ी, तमिल, पंजाबी संस्कृति से आने वाले लोग अपनी परंपरागत अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे.

यह भी पढ़ें- Himachal Lok Sabha Election 2024: 'सही मायने में 2014 में हमें आजादी मिली, हिंदू राष्ट्र...', बोलीं कंगना रनौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget