एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में होगा 100 उम्मीदवारों का नाम, जानें कब जारी करेगी पार्टी

Lok Sabha Elections: भारतीय जनता पार्टी की ओर से करीब 160 सीटें पहले से ही च‍िन्‍ह‍ित की हुई हैं, जिन पर या तो पार्टी जीत नहीं पाई थी या फिर बहुत कम मार्जिन से चुनाव जीती थी.

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की सूची भी जल्‍द जारी हो सकती है. बीजेपी सूत्रों के हवाले से बताया गया है क‍ि पार्टी फरवरी माह के अंत तक लोकसभा चुनाव के ल‍िए अपने करीब 100 प्रत्‍या‍शियों के नामों की पहली लिस्ट जारी कर देगी. इस ल‍िस्‍ट में ज्‍यादातर उन सीटों को शाम‍िल क‍िया जाएगा, ज‍िन पर बीजेपी प‍िछले 2014 और 2019 के चुनाव नहीं जीत पाई है. 

पार्टी सूत्र बताते हैं क‍ि बीजेपी की पहली 100 सीटों में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटें भी शामिल होंगी. यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं, ज‍िनमें से पार्टी माह के अंत में जारी होने वाली पहली ल‍िस्‍ट में 14 सीटों पर प्रत्‍याशी ऐलान करने की तैयारी में है. बीजेपी का पहली ल‍िस्‍ट में फोकस 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में हारी गई सीटों पर ज्‍यादा है. 

बीजेपी ने सालभर पहले न‍ियुक्‍त क‍िए थे क्लस्टर प्रभारी 

बीजेपी सूत्रों का कहना है क‍ि इस ल‍िस्‍ट में तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, पंजाब, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, महाराष्ट्र की हारी हुई सीटें भी शामिल होंगी. वहीं, सूत्रों का कहना है क‍ि बीजेपी ने ऐसी करीब 160 सीटें पहले से ही चयनित कर रखी है, जिन पर या तो पार्टी जीत नहीं पाई थी या फिर बहुत कम मार्जिन से चुनाव जीती थी.

इस सबके चलते ही बीजेपी ने करीब 1 साल पहले ही क्लस्टर प्रभारी भी न‍ियुक्‍त क‍िए थे और इस पर जोर शोर से ग्राउंड वर्क करने काम क‍िया गया. सूत्रों का कहना है क‍ि इन सभी सीटों में से ही करीब 100 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन का काम हो चुका है. इसके बाद अब इस ल‍िस्‍ट को क‍िसी भी द‍िन जारी क‍िए जाने की प्रबल संभावना है.  

सपा ने यूपी में कर चुकी 31 सीटों पर प्रत्‍याश‍ियों का ऐलान 

उधर, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में 80 में से 31 सीटों पर प्रत्‍याश‍ियों का ऐलान कर चुकी है. वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 'इंड‍िया गठबंधन' के तहत कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की ज्‍वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार (21 फरवरी) को कांग्रेस यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस यूपी की 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी. बाकी की 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी और अन्य दलों के प्रत्‍याशी चुनाव लड़ेंगे. उन सभी का कांग्रेस पार्टी समर्थन करेगी.  

यह भी पढ़ें: ABP Network Idea Of India: फिर होने जा रहा है एबीपी का वार्षिक कार्यक्रम आईडिया ऑफ इंडिया' का आयोजन, जान लें कब, कहां और कैसे देखेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget