एक्सप्लोरर

'सर्वे कराया, जनता से पूछा', जानें कैसे बीजेपी ने तैयार की लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट

BJP Candidate List: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी की कोर ग्रुप की मीटिंग हुई जिसमें उम्मीदवारों के नाम तय किए गए. बीजेपी कैंडिडेट्स के चुनाव के लिए पार्टी ने कड़ी मेहनत की है.

BJP Candidate First List: देश चुनाव की दहलीज पर खड़ा है. लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा निर्वाचन आयोग (इलेक्शन कमीशन) कभी भी कर सकता है. इसको लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में लगे हुए हैं. इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी अपने 370 पार सीटें जीतने के सपने को साकार करने में जुट गई है. लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट एक दो दिन में सामने आ सकती है.

इन सब के बीच उम्मीदवारों में किन लोगों का नाम होगा और किसका पत्ता साफ होगा इसको लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है. उम्मीद है कि बीजेपी की पहली लिस्ट में 100 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं. इस कैंडिडेट लिस्ट में नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है. इसके साथ ही सूत्रों से बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची के जुड़ी एक अहम जानकारी मिली है.

बीजेपी ने किया पूरा होमवर्क

उम्मीदवारों के नाम तय करने से पहले बीजेपी ने पूरा होमवर्क किया है, जिसमें मौजूदा सांसदों के इलाके में बकायदा सर्वे करवाया गया. वहां पर बीजेपी के अलग-अलग नेताओं को भेज कर फीडबैक लिया गया और नमो एप के जरिए भी बीजेपी नेताओ और सांसदों के बारे में जानकारी हासिल की गई (जनता के बीच उनकी छवि, किये गए काम और पार्टी कैडर के बीच उनकी छवि.)

इस तरह हुआ उम्मीदवारों का चयन

जिसके बाद एक-एक लोकसभा सीट पर तीन से चार चेहरो का चयन किया गया और उन तीन-चार चेहरों के बारे में भी फिर जानकारी हासिल की गई और उसके आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की गई जिसमें से तीन नामों को कोर ग्रुप की बैठक के दौरान रखा गया. इन नामों पर ही फिर अंतिम दौर में भी चर्चा हुई और अंतिम लिस्ट में भी शुरुआत से लेकर आखिरी दौर तक किये गए सर्वे की पूरी जानकारी के आधार पर ही नाम का चयन किया गया.

ये भी पढ़ें: BJP Candidates List 2024: BJP की पहली लिस्ट में हो सकते हैं 5 बड़े उलटफेर! प्रज्ञा सिंह ठाकुर से गौतम गंभीर तक के नाम पर लग रही ये अटकलें

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget