एक्सप्लोरर

क्या I.N.D.I.A का संयोजक बनेंगे नीतीश कुमार? मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से की बात

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से फोन पर बात की. 

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच विपक्षी गठबंधन इंडिया के सामने सीट शेयरिंग, संयोजक और आपसी तकरार को कैसे खत्म किया जाए समेत कई सवाल बरकार हैं. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं. सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से फोन पर बात की है. नीतीश कुमार ने अन्य क्षेत्रीय नेताओं से भी फोन पर बात की है.

नीतीश कुमार ने ऐसे समय पर खरगे और राहुल गांधी से बात की है जब गुरुवार (4 जनवरी) को ही कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति ने अन्य दलों से गठबंधन को लेकर रिपोर्ट सौंपी है. सूत्रों ने कहा कि नीतीश कुमार ने गठबंधन से जुड़े ही कई मुद्दों को लेकर चर्चा की है. 

बिहार में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ना चाहती है?
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस बीच कहा कि उनकी कोशिश है कि पार्टी राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से वो 9 से 10 सीटों पर लड़े. उन्होंने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा, ''पिछली बार हम 9 सीटों पर चुनाव लड़े और 1 पर जीते थे. लालू प्रसाद यादव की आरजेडी 18 सीटों पर चुनाव लड़ी और 1 भी नहीं जीती. ऐसे में इसका ये मतलब नहीं है कि उनका जनाधार नहीं है.'' 

क्या नीतीश कुमार बनेंगे संयोजक
विपक्षी गठबंधन इंडिया की पिछली मीटिंग में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने खरगे का नाम पीएम चेहरे के तौर पर रखा था. इसका समर्थन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी किया था. 

इसके बाद अटकलें लगाई जानी लगी है कि इससे नीतीश कुमार नाराज चल रहे हैं. हालांकि नीतीश कुमार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से फोन पर बात की थी. 

वहीं सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन इंडिया के संयोजक बनाए जा सकते हैं. इसको लेकर गठबंधन में शामिल ज्यादतर दल सहमत है, लेकिन ममता बनर्जी ने इसको लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है.

हाल ही में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि नीतीश कुमार एक अनुभवी’ नेता हैं. उन्हें विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का संयोजक बनाने का प्रस्ताव आता है तो यह ‘बहुत अच्छा होगा.

ये भी पढ़ें- क्या रायबरेली सीट छोड़ेंगी सोनिया गांधी? इस लोकसभा क्षेत्र से लड़ाने के लिए पास हुआ प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget