एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: कर्नाटक में बीजेपी के संयुक्त अभियान के बीच JDS नेताओं से मिले अमित शाह

कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा था कि वह अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ शाह को लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव की स्थिति से अवगत कराएंगे और सुझाव देंगे.

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान को गति देने के उद्देश्य से मंगलवार (2 अप्रैल) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता दल (सेक्युलर) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य इकाई के नेताओं के साथ संयुक्त बैठक की. इस बैठक को बीजेपी और जेडी(एस) द्वारा जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने और टकराव के संभावित मुद्दों के समाधान के कदम के तौर पर देखा जा रहा है.

बैठक में दोनों दलों के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे, जिनमें जेडी(एस) नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, इसके पमुख जी.टी. देवेगौड़ा, भाजपा नेता बी.एस येदियुरप्पा, उनके बेटे एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेन्द्र और कर्नाटक के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल हैं.

कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा था कि वह अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ शाह को लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव की स्थिति से अवगत कराएंगे और सुझाव देंगे. उन्होंने कहा, 'सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैयारियां जोरों पर हैं. हम नहीं चाहते कि छोटे-मोटे मुद्दों के कारण दोनों पक्षों में कोई टकराव पैदा हो और हमारा मकसद है कि अपने लक्ष्य तक पहुंचने में छोटी सी भी चूक न हो. इसीलिए हम उनसे सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे.'

लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे को लेकर बनी सहमति के अनुसार, राज्य में भाजपा 25 निर्वाचन क्षेत्रों में और जेडी(एस) शेष तीन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेंगे. बाद में, अमित शाह का यहां पैलेस ग्राउंड में बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु मध्य, बेंगलुरु दक्षिण, बेंगलुरु ग्रामीण और चिक्कबल्लापुर क्षेत्रों के ‘शक्ति केंद्र’ (तीन से पांच बूथों का एक समूह) नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है.

अमित शाह पार्टी की कोर कमेटी की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे, जिसमें चिकबल्लापुर, चित्रदुर्ग, तुमकुर, दावणगेरे, बीदर और बेलगावी जिलों के नेता शामिल होंगे. इन छह सीटों पर टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी में कुछ मतभेद सामने आए थे. अमित शाह बाद में बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चन्नापटना में एक रोड शो करेंगे. इस लोकसभा सीट से कुमारस्वामी के रिश्तेदार और प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ सी.एन. मंजूनाथ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

चन्नापटना से विधायक कुमारस्वामी भी रोड शो में हिस्सा लेंगे. उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार के भाई एवं निर्वतमान सांसद डी.के सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं.

यह भी पढ़ें:-
Lok Sabha Election 2024: 'शाही परिवार के शहजादे बोले- देश में लग जाएगी आग', उत्तराखंड से पीएम मोदी का सियासी वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget