एक्सप्लोरर

NDA बनाम INDIA के बीच होगी लोकसभा चुनाव 2024 की लड़ाई, विपक्षी नेताओं ने कहा- 'चक दे इंडिया'

NDA Vs INDIA: बेंगलुरु में हुई विपक्षी दलों की बैठक में यूपीए का नाम बदलकर INDIA कर दिया गया है. तमाम विपक्षी नेता अब इस नए नाम को लेकर ट्वीट कर रहे हैं.

NDA Vs INDIA: अगले साल यानी 2024 का लोकसभा चुनाव NDA बनाम INDIA के बीच होगा. विपक्षी दलों की बैठक के बाद अब यूपीए का नाम बदलकर INDIA कर दिया गया है. इसे लेकर तमाम विपक्षी दलों के नेता ट्वीट कर रहे हैं. जिसमें कहा जा रहा है कि अगला लोकसभा चुनाव टीम इंडिया और टीम एनडीए के बीच होगा. पिछले कई दिनों से यूपीए का नाम बदलने को लेकर चर्चा हो रही थी, जिसके बाद अब विपक्षी दलों की बेंगलुरु में हुई बैठक में इसे नया नाम दिया गया. 

जेडीयू ने बताया INDIA का पूरा नाम
नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से विपक्षी दलों के महागठबंधन का नाम ट्वीट किया गया. जिसमें बताया गया कि विपक्षी एकता का नया नाम "INDIA" रखा गया है. जिसका पूरा मतलब  Indian National Democratic Inclusive Alliance है. इसके साथ ही तमाम नेताओं की तस्वीरों वाला एक कार्ड भी शेयर किया गया है. जिसमें लिखा है- "दिल मिले, दल मिले, हुआ महाजुटान", देश बचाने के लिए विपक्षी एकता का शुरू हुआ महाभियान...

विपक्षी नेताओं ने किया ट्वीट
जेडीयू के अलावा शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस नए नाम को लेकर ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि "2024 का चुनाव टीम इंडिया Vs टीम एनडीए होगा. चक दे इंडिया..." प्रियका के अलावा टीएमसी नेता डेरेक ओ-ब्रायन की तरफ से भी "चक दे इंडिया" लिखकर ट्वीट किया गया. 

ये विपक्षी नेता हुए शामिल
विपक्षी दलों की दो दिन की बैठक बेंगलुरु में बुलाई गई थी. दूसरे दिन तमाम बड़े नेता इस बैठक में पहुंचे और 2024 चुनाव की चर्चा हुई. दूसरे दिन की बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी चीफ शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यू) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार, द्रमुक नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कुछ अन्य नेता इस बैठक में शामिल हुए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget