एक्सप्लोरर

Election 2024: 'अगर पता होता तो नहीं आता TMC में वापस...', टिकट कटने से नाराज अर्जुन सिंह ने पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा

Lok Sabha Election: नाराज अर्जुन सिंह की फिर से BJP में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. 2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर ही जीत दर्ज की थी. तब वह टिकट न मिलने पर टीएमसी छोड़कर आए थे.

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान रविवार (10 मार्च) को कर दिया. इस लिस्ट में सबसे बैरकपुर से मौजूदा सांसद अर्जुन सिंह का नाम नहीं है. पार्टी आलाकमान ने अर्जुन सिंह का टिकट काटकर उनकी जगह विधायक और ममता सरकार में मंत्री पार्थ भौमिक को मैदान में उतारा है.

दूसरी तरफ टिकट कटने के बाद अर्जुन सिंह पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं. इसकी झलक टिकट की घोषणा के बाद ही दिखी. जैसे ही बैरकपुर से पार्थ भौमिक का नाम सामने आया, वैसे ही अर्जुन सिंह बगावती तेवर में नजर आए. बताया जा रहा है कि टिकट की घोषणा के दौरान ही अर्जुन सिंह मंच से उतर गए. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे साथ धोखा हुआ है. दूसरी तरफ अर्जुन सिंह के समर्थकों ने भी विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया.

वादाखिलाफी का लगाया आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन सिंह ने टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने टीएमसी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. अर्जुन सिंह ने कहा कि अगर उन्हें पता होता कि टीएमसी से टिकट नहीं मिलेगा, तो वे यहां नहीं लौटते. अर्जुन सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, “मैंने कहा था कि मैं बैरकपुर से चुनाव लड़ूंगा. बैरकपुर से बाहर नहीं जाएंगे. लेकिन मुझे टिकट नहीं दिया गया. मुझे अफसोस है कि पार्टी ने कहा था कि मुझे बैरकपुर से टिकट दिया जाएगा, लेकिन अब टिकट नहीं दिया गया.

तेज हुईं फिर से BJP में जाने की अटकलें

हालांकि नाराज अर्जुन सिंह के फिर से बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर ही जीत दर्ज की थी. तब वह टिकट न मिलने पर टीएमसी छोड़कर बीजेपी में आए थे. 2022 में वह वापस टीएमसी में आए, लेकिन एक बार फिर पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है. ऐसे में चर्चा तेज है कि वह फिर से बीजेपी के साथ जा सकते हैं. हालांकि, बीजेपी में वापस जाने को लेकर अर्जुन सिंह का कहना है कि वह अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से बात करेंगे, इसके बाद ही कोई फैसला लेंगे.

ये भी पढ़ें

Sand Mining Case: लोकसभा चुनाव के पहले लालू यादव के करीबी पर कसा ED का शिकंजा, 22 मार्च तक मिली सुभाष यादव की न्यायिक हिरासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक की मौत, 3 घायल
मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक की मौत, 3 घायल
Xप्लेन: क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget