एक्सप्लोरर

Election 2024: PM मोदी के इस वॉट्सएप मैसेज में क्या है, जिसे लेकर कांग्रेस ने Meta से की शिकायत?

Lok Sabha Election 2024: केरल कांग्रेस ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मैसेज लोगों से फीडबैक लेने की बात करता है, लेकिन मैसेज के साथ अटैच पीडीएफ राजनीतिक प्रचार के अलावा कुछ नहीं है.

PM Narendra Modi Viksit Bharat Sampark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक लेटर के साथ लोगों से फीडबैक और सुझाव मांगने वाले 'विकसित भारत संपर्क' अभियान के एक वॉट्सएप मैसेज ने विवाद खड़ा कर दिया है. विपक्षी दल के नेताओं ने पीएम मोदी पर राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी डेटाबेस और मैसेजिंग ऐप के दुरुपयोग का आरोप लगाया है.

केरल कांग्रेस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वॉट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा को टैग करते हुए विकासशील भारत संपर्क नाम के एक वेरिफाइड बिजनेस अकाउंट से भेजे जा रहे ऑटोमेटेड मैसेज के बारे में बताया.

'यह राजनीतिक प्रचार के अलावा कुछ और नहीं'

मैसेज में केरल कांग्रेस ने लिखा है, “यह मैसेज लोगों से फीडबैक लेने की बात करता है, लेकिन मैसेज के साथ अटैच पीडीएफ राजनीतिक प्रचार के अलावा कुछ नहीं है. फीडबैक की आड़ में पीएम मोदी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने अभियान के तहत अपनी सरकार के बारे में सरकारी डेटाबेस का दुरुपयोग कर रहे हैं.''

वॉट्सएप को याद दिलाई कंपनी की पॉलिसी

केरल कांग्रेस ने वॉट्सएप को उसकी पॉलिसी का एक स्क्रीनशॉट भी टैग किया है. जिसमें बताया गया है कि कंपनी राजनीतिक दलों, राजनेताओं, राजनीतिक उम्मीदवारों और राजनीतिक अभियानों की ओर से मैसेजिंग ऐप के उपयोग की अनुमति नहीं देती है. कांग्रेस ने पूछा है कि अगर यही नीति है, तो आप किसी राजनीतिक नेता को अपने मंच पर प्रचार करने की अनुमति कैसे देते हैं? क्या आपके पास बीजेपी के लिए कोई अलग नीति है?

क्या है विवाद की वजह?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के "विकसित भारत" एजेंडे को आकार देने के लिए लोगों के एक वर्ग से सुझाव मांगे हैं. आम चुनावों की घोषणा की पूर्व संध्या पर जारी एक लेटर में प्रधानमंत्री ने कहा: "मुझे आपके विचारों, सुझावों और समर्थन की आवश्यकता है और वास्तव में हम एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं."

टीएमसी ने भी किया बीजेपी पर हमला

वहीं शनिवार को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद करदाताओं के खर्च पर पीएम मोदी के इस प्रचार को रोकने के लिए तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने भी बीजेपी पर हमला बोला. मोइत्रा ने लिखा, “ईसी की घोषणा के बाद आज से आचार संहिता लागू हो चुकी है, लेकिन करदाताओं के खर्च पर 20:17 बजे पीएम के पत्र को प्लग करते हुए "विकसित भारत" से जुड़ा मैसेज मिला. कृपया इसे बीजेपी के अकाउंट से भेजें."

ये भी पढ़ें

AAP on ED Notice: अरविंद केजरीवाल को ED का नौवां समन, AAP बोली- लोकसभा चुनाव से पहले गिरफ्तारी की रची जा रही है साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget