एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'लव जिहाद शब्द पहली बार झारखंड में आया, यहां घुसपैठ सबसे बड़ी समस्या', दुमका में बोले पीएम मोदी

Prime Minister Modi in Dumka:लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दुमका में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और JMM पर जमकर निशाना साधा.

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दुमका में उनकी चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी प्रत्याशी दुमका से सीता सोरेन, गोड्डा से निशिकांत दुबे और राजमहल से ताला मरांडी के लिए वोट की अपील की. 

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और JMM पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने फिर से मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा उठाया. पीएम मोदी ने कहा, मुझे मेरे एक साथी बता रहे थे कि लव जिहाद शब्द पहली बार झारखंड में आया. झारखंड वालों ने ये शब्द दिया है. हमारे देश में रविवार को छुट्टी होती है. जब अंग्रेज यहां राज करते थे तो ईसाई समाज छुट्टी(रविवार को) मनाता है, ये परंपरा तब से शुरू हुई. रविवार हिंदुओं से जुड़ा नहीं है, ईसाई समाज से जुड़ा है. 200-300 साल से यह चल रहा है. अब इन्होंने एक जिले में रविवार की छुट्टी पर ताले लगवा दिए, बोले शुक्रवार की छुट्टी होगी. अब ईसाइयों से भी झगड़ा. ये क्या चल रहा है?"

प्रधानमंत्री ने इस वजह से मांगी माफी

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,' संथाल की ये धरती क्रांति की धरती है. ये देश के लिए जीने मरने वालों की धरती है. आपके आशीर्वाद ने पक्का कर दिया है कि फिर एक बार NDA की सरकार आ रही है.

उन्होंने आगे कहा,'जितने लोग पंडाल में हैं, उससे ज्यादा लोग बाहर धूप में तप रहे हैं. जो धूप में तप रहे हैं, मैं बीजेपी के कार्यकर्ता के नाते आपको जो असुविधा हुई है, उसके लिए आप से क्षमा मांगता हूं.'

'विपक्ष पर साधा निशाना' 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'JMM, कांग्रेस, RJD खुले आम बेशर्मी के साथ धमकी दे रहे हैं, वो कहते हैं कि मोदी को हटाना है, वे ऐसा क्यों कह रहे है? ताकि फिर से उनको घोटाले करने का मौका मिल सके.'

उन्होंने आगे कहा, 'JMM और कांग्रेस झारखंड को हर तरह से लूट रहे हैं. यहां इतने खूबसूरत पहाड़ है, लेकिन झारखंड की चर्चा नोटों के पहाड़ के लिए हो रही है.'

JMM और कांग्रेस पर बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'JMM और कांग्रेस वालों के यहां नोटों के पहाड़ पकड़े जा रहे हैं. आप जानते हैं, ये पैसा कहां से आ रहा है? ये पैसा आ रहा है शराब के घोटाले से, ये पैसा आ रहा है करोड़ों रुपयों के टेंडर के घोटाले से, ये पैसा आ रहा है खान-खनिज-खनन घोटाले से. इन लोगों ने जमीनें हड़पने के लिए अपने माता-पिता का नाम बदल दिया. अब गरीबों और आदिवासियों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है.  इन लोगों ने तो सेना की जमीन को भी लूट लिया. आपको झारखंड को इन लोगों से मुक्ति दिलानी ही होगी."

उठाया मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इंडी गठबंधन की देशविरोधी राजनीति का एक खतरनाक फॉर्मूला है. इनका फॉर्मूला है घोर सांप्रदायिक राजनीति करो, घोर तुष्टीकरण की राजनीति करो, अलगाववादियों को संरक्षण दो, आतंकवादियों का बचाव करो और जो उसका विरोध करे, उस पर हिन्दू-मुसलमान करने का आरोप लगा दो. इंडी जमात वाले धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देते हैं. '

उन्होंने आगे कहा, 'मोदी कहता है कि  मैं SC, ST, OBC के आरक्षण की लूट नहीं होने दूंगा. तो INDI जमात को मिर्ची लग जाती है, ये कहते हैं मोदी हिन्दू-मुसलमान कर रहा है. इन्हें लगता है कि ये मोदी की छवि पर कीचड़ उछालेंगे तो मोदी डर जाएगा. ये अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं कि मोदी इनका नफरती प्रोपेगेंडा फेल करके रहेगा. ये चाहे कुछ भी कर लें मोदी दलित, आदिवासी और पिछड़ा आरक्षण की लूट नहीं होने देगा. ये मोदी की गारंटी है.'

 यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: 2019 में 429 पर लड़ी तो 52 सीटें जीती थी कांग्रेस! खरगे ने 300 पार का किया दावा, जानें इसमें कितना दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget