एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: सीएम नीतीश कुमार ने ऐसा क्या कहा? जिस पर हंस पड़े पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2024: बिहार की जमुई सीट चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में गई है. जमुई में गुरुवार (4 अप्रैल, 2024) को पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने चुनावी रैली की.

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी और पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(NDA) लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार में जुटा हुआ है. इस बीच गुरुवार (4 अप्रैल, 2024) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के जमुई पहुंचे और उन्होंने यहां चुनावी रैली की. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे और उन्होंने लोगों से जीत के लिए समर्थन मांगा. 

जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने चुनावी भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए लोगों से हाथ उठावाकर जीत दिलवाने का समर्थन लिया. इस दौरान पीएम मोदी इसे देख मुस्कुराने लगे. 

नीतीश कुमार ने कहा, ''हम लोगों ने पहले सरकारी नौकरी आठ लाख कराया. इस बार हम कह रहे हैं कि दस लाख नौकरी होगी. चार हो गया और एक तुरंत होने वाला है. तीन का प्रक्रिया चल रही है. हम लोग तो एक-एक काम कर रहे हैं. पहली बार चुनाव हुआ तो हमने महिलाओं को पंचायत में 50 फीसदी किया. लड़कियों के पढ़ने का इंतेजाम किया.'' 

उन्होंने आगे कहा, ''बिहार की सभी 40 सीट जिताओ. नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनेंगे. 400 से भी ज्यादा सीट जीतेंगे. चारों तरफ केंद्र की तरफ से सड़क और पुल का काम चल रहा है. इसको लेकर हम आपको (पीएम मोदी) नमन करते हैं. आप लोग इस उम्मीदवार को जिताइगा ना जी, हाथ उठाकर बतावा, हाथ उठाकर बोला कि जिताएंगे. चलिए ई बीच वाले भी हाथ उठाअव, धन्यवाद. ''

दरअसल, एनडीए के घटक दलों के बीच हुए सीट बंटवारे के तहत जमुई सीट लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में गई है. पार्टी ने यहां से अरुण भारती को टिकट दिया है. 

चिराग पासवान ने किया धन्यवाद
रैली में मौजूद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद अपनी पहली रैली के लिए उस सीट को चुनने के लिए पीएम मोदी और अन्य नेताओं का धन्यवाद किया. 

बाद में सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में चिराग ने लिखा, ‘‘जमुई लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती जी के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभा में शामिल होने के लिए मैं बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चैधरी जी, विजय कुमार सिन्हा जी, मंत्रीगण विजय चौधरी जी, सुमित कुमार सिंह जी और मंगल पांडेय जी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी और अन्य विधायकों का आभार प्रकट करता हूं. आप सबके सहयोग से जमुई लोकसभा क्षेत्र से राजग प्रत्याशी अरुण भारती जी की जीत सुनिश्चित है. ’’

ये भी पढ़ें- Exclusive: क्या रायबरेली या अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget