एक्सप्लोरर

RLD के साथ BJP की डील पक्की? इससे जयंत चौधरी को होगा क्या फायदा, NDA कितना होगा मजबूत, जानें

Jayant Yadav: अखिलेश यादव से नाराज जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की अटकलें हैं. जयंत चौधरी जाट वोटर्स पर मजबूत पकड़ रखते हैं. उनके आने से एनडीए को फायदा होगा.

Lok Sabha Election 2024: एक ओर भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में मिशन 80 हासिल करने में जुटी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सत्ता में वापसी का 3.0 प्लान पेश कर दिया. खबर है कि बीजेपी ने अखिलेश यादव के साथी जयंत चौधरी के साथ डील कर ली है.

एक तरफ यूपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत की तैयारी चल रही है. वह यात्रा में शामिल होने के लिए सहयोगी दलों को न्योते भेजे रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट वोटों पर धाक रखने वाले जयंत इंडिया गठबंधन को झटका देने की तैयारी कर रहे हैं.

समाजवादी पार्टी को जयंत चौधरी भरोसा
सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने राष्ट्रीय लोकदल (RLD) को 2 सीटें ऑफर की हैं, जिसमें मथुरा और बागपत की सीट शामिल है. इसके अलावा बीजेपी ने आरएलडी को एक राज्यसभा की सीट भी देने का प्रस्ताव दिया है. हालांकि, समाजवादी पार्टी को भरोसा है कि जयंत कहीं नहीं जाएंगे और इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) के साथ ही जुड़े रहेंगे.

अखिलेश यादव से नाराजगी
बहरहाल, अखिलेश के साथ सीट शेयरिंग करने वाले जयंत का इंडिया गठबंधन से मोहभंग क्यों हुआ यह सवाल अभी भी बना हुआ. सूत्रों के मुताबिक जयंत, अखिलेश के प्रस्ताव से नाराज हैं. अखिलेश का प्रस्ताव है कि आरएलडी लोकसभा चुनाव 7 सीटों पर लड़े, लेकिन कैराना, मुजफ्फरनगर और बिजनौर की सीटों पर उम्मीदवार का चेहरा चेहरा समाजवादी पार्टी से होगा और निशान आरएलडी का.
 
अखिलेश के इस फैसले ने जयंत चौधरी को नाराज कर दिया है. इस बीच बदली हुई परिस्थितियों में जयंत ने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द करके खबरों को और भी ज्यादा हवा दे दी. बीजेपी समेत यूपी में एनडीए के बाकी दल भी इस खबर से उत्साहित हैं. जयंत चौधरी का बीजेपी में आना एनडीए के मिशन 400 को नई उड़ान देगा.

क्यों है बीजेपी को जयंत चौधरी की जरूरत?
उत्तर प्रदेश की 10 से 12 सीटों पर जाटों का प्रभाव है. पश्चिमी यूपी में करीब 17 फीसदी आबादी जाटों की है. यहीं नहीं विधानसभा की करीब 50 सीटों का फैसला भी जाट वोटर्स की करते हैं. इसके अलावा जयंत के आने से बीजेपी किसान आंदोलन से हुई जाटों की नाराजगी को भी दूर करने में कामयाब हो सकती है.

जयंत चौधरी को एनडीए में जाने से क्या होगा लाभ?
जयंत चौधरी के लिए भी बीजेपी के साथ आना फायदे का सौदा साबित हो सकता है. दरअसल, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जब यूपी में एसपी-बीएसपी का गठबंधन था तब आरएलडी उसका हिस्सा थी, लेकिन बावजूद इसके उस चुनाव मोदी की आंधी के सामने ये गठबंधन फेल हो गया. 

अजित सिंह और जयंत दोनों एसपी और बीएसपी के समर्थन के बाद भी जाट बहुल अपनी मजबूत सीटों पर चुनाव हार गए. इस बार एसपी-बीएसपी साथ नहीं है तो जीत की गुंजाइश भी गठबंधन में कम है. वहीं, राम मंदिर के उदघाटन ने पश्चिमी यूपी ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का चुनावी मिजाज बदल रखा है. 

यह भी पढ़ें- बीजेपी में विधानसभा चुनाव करवाने की हिम्मत नहीं', उमर अब्दुल्ला ने साधा केंद्र पर निशाना, जानिए सीट शेयरिंग पर क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget