एक्सप्लोरर

बस बजने ही वाला है लोकसभा चुनाव का बिगुल, एक मार्च से शुरू होने लगेगी CAPF की तैनाती

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के साथ-साथ देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए 3.4 लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती के लिए पहले चरण की कवायद शुरू कर दी गई है.

Lok Sabha Election: देश में आगामी लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के 3.4 लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती के लिए पहले चरण की कवायद शुक्रवार (1 मार्च) से शुरू होगी. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एक मार्च से शुरू हो रही संबंधित कवायद में संवेदनशील और अति-संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव पूर्व तैनाती के रूप में लगभग 2,000 कंपनियों को तैनात किया जाएगा.

इन जगहों पर होगी तैनाती

इस कवायद के हिस्से के रूप में लगभग 1.5 लाख कर्मी सड़क और रेल मार्ग से आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि सीएपीएफ की पहली इकाइयां इस सप्ताह के अंत में पश्चिम बंगाल के अलावा वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों और जम्मू-कश्मीर में पहुंचना शुरू कर देंगी.

सूत्रों के अनुसार, इन इकाइयों की तैनाती के दूसरे चरण की कवायद सात मार्च से शुरू की जाएगी. इसके बाद कुछ अंतिम इकाइयां मार्च के दूसरे और तीसरे सप्ताह में अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचेंगी.

सीएपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन इकाइयों के कमांडिंग अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी संबंधी कूच आदेश जारी कर दिए गए हैं. साथ ही निर्देश दिया गया है कि वे तैनाती के लिए भेजे जाने वाले सुरक्षाकर्मियों को निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सामान्य निर्देशों के अलावा उन क्षेत्रों से अवगत कराएं, जहां वे चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे हैं.

पहले चरण के लिए किन्हें भेजा जा रहा?

सूत्रों के अनुसार, पहले चरण में विभिन्न राज्यों में कानून और व्यवस्था संबंधी कर्तव्य के लिए तैनात कंपनियों और प्रशिक्षण अभ्यास जैसी रिजर्व कंपनियों को भेजा जा रहा है. सीमा रक्षा और सुरक्षा जैसे नियमित कर्तव्यों के लिए तैनात कुछ इकाइयों की मदद बाद के चरणों के दौरान ली जाएगी.

सीएपीएफ के कर्मी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) से लिए जाते हैं.

लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से सीएपीएफ और राज्य पुलिस बलों की कम से कम 3,400 कंपनियों की मांग की गई है.

निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव तिथि और चुनाव संबंधी चरणों के बारे में मार्च में घोषणा किए जाने की उम्मीद है. इसने रेलवे बोर्ड को सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के लिए सुचारू और निर्बाध ट्रेन आवाजाही सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिए बिछने लगी बिसात, DMK ने गठबंधन की सीट शेयरिंग का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget