एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: ‘टीएमसी 2024 के चुनाव में अकेले लड़ेगी', ममता बनर्जी के इस झटका देने वाले बयान पर क्या बोली कांग्रेस?

Congress Replies To Mamata Banerjee: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष के एकजुट होने की कोशिशों को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने झटका दिया था. इस पर अब कांग्रेस ने जवाब दिया है.

Congress On Mamata Banerjee: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं. बीजेपी से लड़ने के लिए विपक्ष भी तैयार है लेकिन उसकी एकजुटता पर प्रश्न चिह्न लग रहे हैं. दरअसल, गुरुवार (2 फरवरी) को तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी 2024 के चुनाव में अकेले उतरेगी. हम लोगों के समर्थन से लड़ेंगे. मुझे विश्वास है कि जो लोग भाजपा को हराना चाहते हैं वे निश्चित रूप से टीएमसी को वोट देंगे.

अब इसी को लेकर कांग्रेस ने रिएक्शन दिया है. कांग्रेस ने कहा, “ममता बनर्जी अपनी पार्टी की नेता है और हमारी पार्टी के अपने नेता हैं. जो भी उनको सही लगेगा वो अपनी पार्टी को लेकर तय करेंगी.” पार्टी ने ये भी कहा कि समान विचारधारा के दलों के लिए हमारे सभी दरवाजे खुले हैं. ममता बनर्जी और कांग्रेस के आमने-सामने आने के बाद विपक्षी एकता को एक बार झटका लगता हुआ दिख रहा है.

विपक्षी एकता पर मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने तीन दिन पहले विपक्षी एकता को लेकर एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा, “हम पीएम उम्मीदवार का नाम नहीं दे रहे हैं. हम ये नहीं बता रहे हैं कि कौन नेतृत्व करेगा या कौन पीएम बनेगा, यह सवाल नहीं है. हम एक साथ लड़ना चाहते हैं. यही हमारी इच्छा है. हमें 2024 के चुनावों से पहले अपने गठबंधन को मजबूत करना जारी रखना चाहिए.”

ये बयान उन्होंने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के जन्मदिन के मौके पर दिया था. इस दिन चेन्नई में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया था जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे. खरगे ने कहा था कि तमिलनाडु में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन ने 2004, 2009 में लोकसभा और 2006 व 2021 में विधानसभा जीत का नेतृत्व किया. हमें यूपीए गठबंधन के लिए 2024 की लोकसभा जीत के लिए अपने गठबंधन और नेतृत्व की नींव को मजबूत करना जारी रखना चाहिए.  

अधीर रंजन चौधरी का टीएमसी पर हमला

इसके अलावा, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा था कि वो अजेय नहीं हैं. आम लोगों के समर्थन को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. उन्होंने ये बयान पश्चिम बंगाल में उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद दिया था. बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'तृणमूल में असंतोष पनप रहा है. सत्ताधारी पार्टी भ्रष्टाचार से इस कदर संक्रमित हो गई है कि उसके ईमानदार नेता-कार्यकर्ताओं का मोहभंग हो रहा है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है.'

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'TMC अकेले लड़ेगी 2024 का लोकसभा चुनाव', विपक्षी एकजुटता की कोशिश के बीच ममता बनर्जी का अहम बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget