एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'TMC अकेले लड़ेगी 2024 का लोकसभा चुनाव', विपक्षी एकजुटता की कोशिश के बीच ममता बनर्जी का अहम बयान

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता पर जारी चर्चा के बीच ममता बनर्जी ने अपना रुख साफ कर दिया है.

Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने विपक्षी एकजुटता की कवायद को बड़ा झटका दिया है. उन्होंने गुरुवार (2 मार्च) को कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. टीएमसी का गठबंधन जनता के साथ होगा. 

बनर्जी ने कहा, ''2024 का लोकसभा चुनाव लोगों के समर्थन से वो लड़ेगी. ऐसे में मुझे विश्वास है कि जो भी बीजेपी को हराना चाहते हैं वो टीएमसी को वोट करेंगे.'' उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि लोग उनके साथ हैं. उम्मीद जताई कि 2024 में भी ऐसा ही होगा. 

आए दिन कई विपक्षी नेता बीजेपी के खिलाफ एक साथ होने के लिए रैली कर रहे हैं, लेकिन टीएमसी का अकेले इलेक्शन लड़ने के ऐलान से चिंता बढ़ा सकती है. तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने अपने जन्मदिन पर बुधवार (1 मार्च) को चन्नई में रैली की थी. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव सहित कई नेता पहुंचे थे. इस दौरान भी बीजेपी के खिलाफ सभी नेताओं ने एकजुट होने की बात दोहराई थी. 

उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर क्या बोली ममता बनर्जी?

पश्चिम बंंगाल की सागरदिघी विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी को झटका लगा है. इस सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. यहां से बायरन बिस्वास जीते हैं. दूसरे नंबर पर टीएमसी के देवाशीष बनर्जी रहे. इस चुनाव रिजल्ट पर ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस-माकपा और बीजेपी के बीच अनैतिक गठबंधन था. इसके कारण उसे जीत मिली है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सागरदिघी विधानसभा उपचुनाव में अपने वोट कांग्रेस को स्थानांतरित किए. बता दें कि बायरन बिस्वास को 97 हजार 667 तो टीएमसी के देवाशीष बनर्जी को 64 हजार 681 वोट मिले. तीसरे नंबर पर रहे बीजेपी के कैंडिडेट दिलीप शाह को 25 हजार 815 वोट मिले हैं.  

ये भी पढ़ें- Nagaland Elections: '2024 में भले ही सौ मोदी-शाह आ जाएं लेकिन...', लोकसभा चुनाव को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget