एक्सप्लोरर

Lockdown: मुंबई से राजस्थान के लिए विशेष ट्रेन रवाना, मजदूरों की आंखों में खुशी के आंसू

मुंबई से राजस्थान के लिए विशेष ट्रेन रवाना की गई.इस दौरान मजदूरों के चेहरे खिले-खिले नजर आए.

मुंबई: मुंबई से सटे भिवंडी से जयपुर के लिए मजदूरों को लेकर एक और विशेष श्रमिक ट्रेन रवाना की गई. सोमवार और मंगलवार की रात को 1211 यात्रियों के साथ ट्रेन जयपुर के लिए रवाना हुई. इस ट्रेन से राजस्थान जाने वालों में 90 फीसदी लोग मजदूर हैं जो लॉकडाउन में फंसे थे.

लॉकडाउन के कारण कई मजदूर अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं. स्थिति को सुधरने में कितना समय लगेगा इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. इसलिए मजदूरों को ट्रेन के जरिए उनके गांव पहुंचाने का प्रयास तेजी से शुरू है. मुंबई से सटा भिवंडी शहर पावरलूम इंडस्ट्री के लिए जाना जाता है. शहर की मंडी से पिछले दिनों यूपी के गोरखपुर के लिए और बीती रात राजस्थान के जयपुर के लिए मजदूरों के लिए विशेष ट्रेन चलाई गई.

ठाणे पुलिस के डीसीपी अनिल कुंभारे ने एबीपी न्यूज़ को बताया, '' राजस्थान जाने वाले मजदूरों और फंसे हुए यात्रियों की सूची पहले से तैयार थी. इन सभी यात्रियों के मेडिकल सर्टिफिकेट और आवेदन पत्र की जांच कर प्रशासन को सूचित कर दिया गया था. जैसे ही रेलवे की ओर से भिवंडी से जयपुर के लिए ट्रेन तैयार होने की सूचना मिली उसके बाद बस की मदद से मजदूरों को स्टेशन लाया गया. साथ ही 1211 यात्रियों को सूचित कर ट्रेन में व्यवस्था की गई.''

भिवंडी और जयपुर के बीच ट्रेन कहीं नहीं रुकेगी इसलिए प्रशासन की ओर से भोजन और पानी का इंतजाम भी किया गया है. इतने दिनों से लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को उनके गांव जाने के लिए ट्रेन मिली जिसकी खुशी चेहरे पर जाहिर होती दिखी. किसी की आंखें नम थी तो किसी के चेहरे खिले दिखे. ट्रेन की खिड़कियों से पुलिस और प्रशासन को धन्यवाद और अभिवादन स्वीकार करते यह मजदूर रवाना हुए.

ये भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: झारखंड में न्यायाधीशों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए डेढ़ करोड़ रुपये

इंसान में कोविड-19 का पता लगाने के लिए किया जा सकता है कुत्तों का इस्तेमाल

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget