एक्सप्लोरर

Omicron Variant: ओमिक्रोन की दहशत के बीच दक्षिण अफ्रीका में लॉकडाउन, न्यूयॉर्क में मिले 5 केस, भारत में बढ़ी सख्ती, जानें 10 अपडेट्स 

Omicron Variant Updates: न्यूयॉर्क में कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रोन के 5 नए मामलों की पुष्टि की है. न्यूयॉर्क के गवर्नर ने गुरुवार को कहा कि 5 अमेरिकी राज्यों में कुल 10 मामले अब तक रिपोर्ट किए गए हैं.

Omicron Variant 10 Latest Updates: भारत में रिपोर्ट किए गए दो नए मामलों सहित 30 देशों में अब कम से कम 382 कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामलों का पता चला है. जिन देशों में ओमिक्रोन वेरिएंट का पता चला है, उनमें सबसे ज्यादा 183 मामले दक्षिण अफ्रीका से हैं. यहीं कोविड का ये नया वेरिएंट सबसे पहले मिला था. ब्रिटेन में अब तक कुल 32 ओमिक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं. ओमिक्रोन के नए मामलों के चलते दक्षिण अफ्रीक में लेवल 1 का लॉकडाउन लगा दिया गया है. देश में बेड फुल होने की स्थिति में हैं, जिस वजह से सरकार की तरफ से ये एहतियाती कदम उठाया गया है.

पढ़िए ओमिक्रोन से जुड़े 10 बड़े अपडेट

1. भारत में कोरोना के खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट ने दस्तक दे दी है. कर्नाटक में दो लोगों में नए वेरिएंट मिले हैं. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कहा कि संक्रमितों में एक की उम्र 66 साल है और दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है. दूसरे 46 साल के डॉक्टर हैं. राज्य में नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है.

2. न्यूयॉर्क में कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रोन के पांच नए मामलों की पुष्टि की है. न्यूयॉर्क के गवर्नर ने गुरुवार को कहा कि 5 अमेरिकी राज्यों में कुल 10 मामले अब तक रिपोर्ट किए गए हैं. कैलिफोर्निया, कोलोराडो और मिनेसोटा में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले उन लोगों में मिले हैं, जिन्हें वैक्सीन लगाई जा चुकी थी, इनमें हल्के लक्षण विकसित हुए थे.

3. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने गुरुवार को अमेरिकियों से अपनी बूस्टर डोज लगवाने और वैक्सीन की उपलब्धता के चलते ओमिक्रोन वेरिएंट से निपटने का अपना प्लान बताया. उन्होंने कहा कि कोविड टेस्ट की लागत को बीमा कंपनियों को कवर करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नए वेरिएंट से निपटने के लिए वो टेस्टिंग को कड़ा कर रहे हैं. 

4. डब्ल्यूएचओ और कोरोना एक्सपर्ट्स के मुताबिक नया ओमिक्रोन वेरिएंट 'सुपर माइल्ड' है. अब तक दक्षिणी अफ्रीका में कहीं भी नए वेरिएंट के चलते मृत्यु दर में उछाल नहीं आया है. डब्ल्यूएचओ ने देशों से ट्रैवल बैन हटाने के लिए एक बार फिर अपील की है.

5. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक सावधानी बरतें, दक्षिण अफ्रीका में मिले मामलों की रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ये डेल्टा वेरिएंट की तुलना में ज्यादा खतरनाक नहीं है.

6. सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के दो यात्रियों ने सिंगापुर में लैंड करने के बाद COVID-19 के ओमिक्रोन वेरिएंट के लिए प्रारंभिक रूप से पॉजिटिव टेस्ट किया है. 

7. नए कोविड 19 वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच नेपाल ने 9 देशों के यात्रियों की एंट्री पर बैन लगा दिया है. इन 9 देशों में हांगकांग को शामिल किया गया है.

8. यूनान में वैक्सीनेशन से मना कर रहे 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के खिलाफ मासिक जुर्माना लग सकता है और इससे उनकी पेंशन की एक-तिहाई राशि कट सकती है. नेताओं का कहना है कि इस कठोर नीति से वोट घटेंगे, लेकिन लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी.

9. नीदरलैंड में लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों के खिलाफ साप्ताहिक प्रतिबंधों ने हिंसक रूप ले लिया है. यूरोप में डेल्टा वेरिएंट के मामले बढ़ने और ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर डर बढ़ रहा है.

10. दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि 'अभी यह निर्धारित करना जल्दबाजी होगी कि ओमिक्रोन वेरिएंट केवल हल्की बीमारी का कारण बनेगा.' वैज्ञानिकों ने कहा कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का सही प्रभाव वर्तमान में निर्धारित करना कठिन, है क्योंकि इसने अभी तक ज्यादातर युवाओं को प्रभावित किया है, जो रोग से लड़ने में सक्षम हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi-NCR Pollution: कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली के सभी स्कूल बंद, सुप्रीम कोर्ट में आज फिर प्रदूषण पर होगी सुनवाई

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Debate on Omicron: कोरोना पर हुई लोकसभा में बहस पर आज स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया देंगे जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget