एक्सप्लोरर

Lockdown: विदेश में फंसे भारतीयों के लिए बन रहा होम कमिंग प्लान!

विदेशों में जहां करीब साढ़े सात लाख से ज्यादा छात्र हैं. वहीं बहुत से ऐसे भारतीय भी दूसरे मुल्कों में अटके हैं जो किसी कारण से गए थे लेकिन 25 मार्च तक लौट नहीं पाए और अब आना चाहते हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन की मियाद बढ़ाकर साफ कर दिया कि देश में फिलहाल सामान्य आवाजाही इस दौरान शुरू नहीं होगी. साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया कि इस दौरान विदेशों से भी कोई आवाजाही नहीं होगी. जाहिर है इसने विदेशों में फंसे भारतीयों के लिए भी फिक्र बढ़ाई है. हालांकि लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के साथ ही विदेशों से भारतीयों की वापसी का गलियारा निकालने के प्लान पर भी काम शुरू हो गया है.

इस बाबत जारी कवायदों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक विदेशों से भारतीयों के जिस घर वापसी प्लान पर काम हो रहा है उसमें फिलहाल 3 मई के बाद सीमित संख्या में विदेशों से उड़ानों को इजाजत देने की योजना है. हालांकि यह वापसी सशर्त होगी लिहाजा इसमें मेडिकल स्क्रीनिंग और कोविड19 टेस्ट के साथ-साथ 15 दिन के अनिवार्य होम क्वारंटीन जैसे प्रावधानों को भी रखा जा रहा है. सूत्र बताते हैं कि विदेशों में मौजूद करीब डेढ़ लाख लोग हैं जिन्होंने विभिन्न दूतावासों के जरिए भारत वापसी की इच्छा जताई है. हालांकि असली संख्या का आकलन उड़ान के वक्त ही संभव है.

प्रस्तावित घर वापसी योजना में एयरपोर्ट पर विभिन्न समय अंतराल के साथ उड़ानों को इजाजत देने की व्यवस्था होगी. साथ ही भारत आने वाले लोगों को टेस्ट से भी गुजरना होगा. वहीं रैपिड टेस्ट के जरिए 6-7 घंटे में रिजल्ट आने तक उन्हें हवाई अड्डे पर ही रुकना होगा. टेस्ट पॉजिटिव आने पर व्यक्ति को जहां अनिवार्य आइसोलेशन में भेजा जाएगा. वहीं टेस्ट नेगेटिव रहने पर भी उसे होम क्वारंटीन में रहना होगा. क्वारंटीन के दौरान मोबाइल फोन के जरिए सतत निगरानी होगी. साथ ही परिवार से भी इसके लिए अंडरटेकिंग ली जा सकती है.

हवाई अड्डे पर टेस्टिंग की एक वजह पूर्व में हुई एयरपोर्ट स्क्रीनिंग के कुछ अनुभव भी हैं. जिनमें सामने आया कि लोग थर्मामीटर की पकड़ में न आने के लिए बुखार कम करने की दवा लेकर हवाई अड्डे पर पहुंचे थे. सूत्रों का कहना है कि हवाई अड्डे पर छह घंटे के इंतजार में जहां किसी तरह की बुखार उतारने वाली दवा का असर कम हो जाएगा. वहीं टेस्ट के दौरान उसका पता भी लग जाएगा.

हालांकि इस प्रस्ताव पर अभी स्वास्थ्य, गृह, विदेश और नागरिक उड्डयन समेत सभी मंत्रालय की अंतिम मंजूरी बाकी है. वहीं योजना पर क्रियान्यवन की मुहर इस बात पर भी निर्भर करेगी कि कोरोना मरीजों की संख्या का ग्राफ देश और दुनिया के अन्य मुल्कों में किस तरह बढ़ता है.

गौरतलब है कि कोरोना महामारी से बचाव की कवायद में 24 मार्च की मध्यरात्रि ने भारत ने सामान्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही पर रोक लगा दी. इस उड़ान प्रतिबंध के कारण कई भारतीय विदेशों में ही अटक गए जो भारत लौटना चाहते थे. साथ ही विदेशों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को लेकर भी फिक्र बढ़ी जिनके माता-पिता या पालक दूसरे मुल्कों में कोविड19 से बिगड़ते हालात के मद्देनजर उनकी खैरियत के लेकर खासे चिंतित हैं.

जोधपुर: शिक्षक ने जीवनभर की कमाई का राशन खरीद 6 हजार परिवारों में बांटा, PM मोदी ने जताया आभार

नोएडा: लॉकडाउन में हर रोज़ 10 हज़ार गरीबों का पेट भर रही है आयरनमैन सिक्योरिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget