एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में लॉकडाउन दो सप्ताह और बढ़ाया गया, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल

तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन को दो सप्ताह तक बढ़ा दिया है.यह छह सितंबर तक लागू रहेगा. सरकार ने 50 फीसदी क्षमता के साथ 23 अगस्त से सिनेमा हॉल और एक सितंबर से शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति दी है.  

चेन्नईः तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को कोरोना वायरस लॉकडाउन को दो सप्ताह यानी छह सितंबर तक बढ़ा दिया. साथ ही उसने 23 अगस्त से सिनेमाघरों तथा एक सितंबर से शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति दी. इससे पहले, कोविड-19 लॉकडाउन को 23 अगस्त शाम छह बजे तक के लिये बढ़ाया गया था.

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और लॉकडाउन को अतिरिक्त छूटों के साथ और दो सप्ताह तक यानी छह सितंबर शाम छह बजे तक बढ़ाने की घोषणा की. उन्होंने घोषणा की कि कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए स्कूल 1 सितंबर से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रोटेशन के आधार पर फिर से खुलेंगे.

कक्षा 1 से 8 के लिए स्कूल खोलने पर फैसला 15 सितंबर के बाद
सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कक्षा 1 से 8 के लिए स्कूल फिर से खोलने पर फैसला 15 सितंबर के बाद किया जाएगा. 1 सितंबर से पॉलिटेक्निक और कॉलेजों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है. इसमें कहा गया है कि दो संबंधित विभागों के सचिवों द्वारा विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जाएगी.

ट्रेनिंग के लिए खोले जा सकेंगे स्विमिंग पूल
सरकार ने समुद्र तटों, चिड़ियाघरों, पार्कों और बोटहाउस को खोलने की अनुमति दी और कहा कि सिनेमा हॉल 23 अगस्त से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं. स्विमिंग पूल प्रशिक्षण के उद्देश्य से खोले जा सकते हैं. दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा की अनुमति दी जाएगी. सभी दुकानों को सोमवार से रात 10 बजे तक काम करने की अनुमति दी जाएगी.

यह भी पढ़ें-

अफगानिस्तान से 87 भारतीयों की हुई स्वदेश वापसी, एयर इंडिया के विमान से लाया गया दिल्ली
 
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने राहुल गांधी को बताया ‘छुट्टा सांड’,कांग्रेस ने कहा- पद से हटाएं पीएम मोदी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget