एक्सप्लोरर

Video: अफगानिस्तान से 87 भारतीयों की हुई स्वदेश वापसी, फ्लाइट में लगे 'भारत माता की जय' के नारे

अफगानिस्तान में फंसे 87 भारतीय दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. इन सभी लोगों को एयर इंडिया के फ्लाइट से भारत लाया गया है.

नई दिल्लीः अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां के हालात खराब होते जा रहे हैं. ऐसे में भारत सरकार ने अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए अभियान तेज कर दी है. अफगानिस्तान में फंसे 87 भारतीयों की स्वदेश वापसी हुई है. इन सभी 87 लोगों को एयर इंडिया के विमान से दिल्ली लाया गया है.

इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया, ''अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं. एयर इंडिया के विमान ताजिकिस्तान से 87 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंच रहा है. इनमें दो नेपाली नागिरकों भी शामिल हैं.''

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ''दुशांबे, ताजिकिस्तान में हमारे दूतावास के द्वारा भारतीयों को वापस लाने में काफी मदद मिल रही है. वहां फंसे लोगों को स्वदेश वापसी के लिए और अधिक विमानों को काम में लगाया जाएगा.''

अफगानिस्तान से निकाले गए भारतीय नागरिक विमान में सवार होते ही 'भारत माता की जय' के नारे लगाने लगे. वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा, ''उल्लासित लोग अपने घर की यात्रा पर निकले.''

बता दें कि इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि तालिबानियों ने करीब 150 भारतीय नागरिकों को अपने कब्जे में ले लिया था. कब्जे में लेने के बाद तालिबानियों ने सभी भारतीय नागरिकों को किसी अन्य जगह पर ले गया था. जिसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि सभी को अगवा किया गया है.

मामला सामने आने के बाद तालिबानियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी थी और दावा किया था कि सभी भारतीय नागरिकों को दूसरे गेट से एयरपोर्ट के अंदर ले जाया गया है. तालिबानियों ने दावा किया था कि किसी भी भारतीय नागरिक का अपहरण नहीं किया गया है.

पंजशीर की लड़ाई: तालिबान का दावा अहमद मसूद ने किया समझौता, अहमद मसूद का जवाब- तालिबान से बातचीत जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget