एक्सप्लोरर

Lockdown: कोरोना थीम वाला हेलमेट पहनकर सड़कों पर उतरी बेंगलुरू की पुलिस, लोगों को करती है आगाह

बेंगलुरू में पुलिस कोरोना वायरस के थीम वाला हेलमेट पहनकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले को पकड़ती है और उन्हें समझाती है. देश के कुछ हिस्सों में पुलिस गाना गाकर लोगों को जागरुक कर रही है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इसका एलान किया था. लॉकडाउन का उद्देश्य लोगों को घरों में रखना है ताकि वे सुरक्षित रहें. हालांकि, इस लॉकडाउन के दौरान देशभर से कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं जहां लोग सरकार की एडवाइजरी का उल्लंघन करते पाए गए. जो लोग बिना किसी जरूरी काम के घरों से निकल रही है, स्थानीय पुलिस उन्हें समझा रही है और कार्रवाई भी कर रही है. इस बीच बेंगलुरू पुलिस ने एक अनोख तरीका ढूंढ निकाला है.

दरअसल, बेंगलुरू पुलिस के कर्मचारी सिर पर कोरोना वायरस के थीम वाला हेलमेट पहन कर सड़क पर निकलने वाले लोगों को पकड़ रही है और उन्हें जागरुक कर रही है. लाउडस्पीकर के जरिए भी लॉकडाउन के उद्देश्य को लोगों को समझाया जा रहा है और अपील की जारी है कि वे अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें. जैसे ही किसी शख्स को सड़क पर धूमते पकड़ा जाता है, हेलमेट पहने हुए ये पुलिस कर्मचारी एक उन्हें घेर लेते हैं. इस दौरान पुलिस को शंख बजाते हुए भी देखा गया है. बेंगलुरू पुलिस का उद्देश्य लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए प्रेरित करना है. जैसा कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने के लिए मानव शरीर की जरूरत होती है. इसलिए सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कहा गया है. देश के कई राज्यों से ऐसी भी तस्वीरें सामने आईं जिसमें पुलिस गाना गाकर लोगों को जागरुक कर रही है और घरों में रहने की अपील कर रही है.

कर्नाटक में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 100 के पार हो चुकी है. राज्य में अब तक कुल 101 मामले सामने आ चुके हैं. सबसे ज्यादा मामले राजधानी बेंगलुरू में ही हैं. यहां कोरोना के अब तक कुल 44 केस हैं. इसके अलावा मैसूर में 14, चिक्काबल्लापुरा में 10, उत्तर कन्नड में नौ, दक्षिण कन्नड में सात, कलबुर्गी में चार, उडुपी में तीन, बल्लारी में तीन, तुमकुर में दो, दवानगर में दो, कोडागु में एक, धरवाड में एक और चित्रदुर्गा में एक पॉजिटिव मामला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget