एक्सप्लोरर

नोएडा: लॉकडाउन 3 में शराब की दुकानों पर दिखी सबसे ज्यादा भीड़, कई जगह हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन

लॉकडाउन 3 में शराब की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखाई दी.कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन भी किया गया.

नई दिल्ली: देश भर में आज से लॉकडाउन 3 शुरू हो गया है. लॉकडाउन तीन में पहले की तुलना में कुछ राहत और रियायतें भी दी जा रही हैं. इनमें से एक बड़ा फैसला यह भी है कि शराब और गुटखा पान की दुकानें भी खुलेंगी. जैसे ही लॉकडाउन 3 की शुरुआत हुई सबसे पहले अगर किसी दुकान पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली तो वह थी शराब की दुकानें. नोएडा की बात की जाए तो जैसे जैसे अलग अलग इलाकों में शराब की दुकानें खुलती गईं खरीदारों की कतार भी बढ़ती गई.

शराब की दुकान खुलने से पहले ही लग गईं लंबी कतारें

जिस दिन से सरकार ने लॉकडाउन 3 में शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी मानो उसी के बाद से ही शराब के जो ग्राहक हैं वह आज के दिन का इंतजार कर रहे थे. वैसे तो शराब की दुकान खुलने का वक्त सुबह 10 बजे से था लेकिन लोग उससे काफी पहले से ही कतारों में खड़े हो गए थे. जैसे ही शराब की दुकान खुली तो कुछ इलाकों में ताली बजा कर भी स्वागत किया गया.

जैसे जैसे दिन आगे बढ़ता गया शराब की दुकानों पर लगी भीड़ कम होने की बजाय और बढ़ती गयी. आलम यह था कि आम दिनों में अगर कोई शख्स एक बोतल लेता था तो आज झोला भर कर शराब की बोतल खरीद कर ले गया. शराब खरीदने आए लोगों का कहना था कि पिछले 40 दिनों से शराब नहीं मिल रही थी और इसी वजह से आज सुबह से ही घरों से निकल गए थे क्योंकि पता था कि आज से शराब की दुकानें खुल जाएंगी.

सोशल डिस्टेंसिंग के निशान जरूर लेकिन कई जगह हुआ उल्लंघन

शराब की दुकानों के आसपास सोशल डिस्टेंसिंग के लिए निशान भी लगाए गए थे हालांकि हर शराब की दुकान पर वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखा. लोग लाइन लगाकर खड़े जरूर थे लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन उस तरह से नहीं हो रहा था जैसा होना चाहिए था. हालांकि पुलिस भी जगह-जगह पर पहुंचकर लोगों को साफ निर्देश दे रही थी कि अगर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया तो शराब की दुकान को बंद करवा दिया जाएगा.

शराब की दुकान खोलने की छूट सभी जोन में

लॉकडाउन 3 में वैसे को सबसे ज्यादा रियायतें ग्रीन जोन में रहने वाले लोगों को दी गई हैं. लेकिन शराब और पान गुटखा की दुकानों को खोलने का आदेश सभी जोन में दे दिया गया है और इसी वजह से फिलहाल जो सबसे बड़ी कतारें देखने को मिल रही है वह शराब की दुकानों पर ही देखने को मिल रही है.

सरकारों के फैसले पर उठ रहे हैं सवाल भी

शराब और पान गुटखा की दुकानों के खोलने के केंद्र और राज्य सरकार के फैसलों पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं क्योंकि लोगों का कहना है की सरकारों ने राजस्व के चलते शराब और पान गुटखा की दुकानों को खोलने का फैसला तो जरूर कर दिया है लेकिन इससे कोरोना वायरस के खिलाफ़ जिस लड़ाई की बात कहकर लॉकडाउन की घोषणा की गई थी उस लड़ाई में कहीं यह फैसला हानिकारक ना साबित हो जाए.

ये भी पढ़ें-

दिनों से अधिक समय से जम्मू में फंसे उत्तर प्रदेश के मजदूर पैदल ही हुए घर से रवाना

गुरुग्राम में रहने वाले दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को गुरुग्राम पुलिस नहीं दे रही दिल्ली जाने की इजाजत

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget