एक्सप्लोरर

Mulayam Singh Yadav Death: लालकृष्ण आडवाणी ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि, बताया राजनीति का पुरोधा और जमीनी नेता

Mulayam Singh Yadav Death: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि वैचारिक मतभेद होने के बाद भी दोनों लोग एक दूसरे का सम्मान करते थे.

Lal Krishna Advani On Mulayam Singh Yadav: भारतीय जनता पार्टी (BJP)के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि नेता जी भारतीय राजनीति का पुरोधा थे. उन्होंने कहा कि वह जमीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अथक परिश्रम करके खुद को जनता का प्रिय बनाया. तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का आज  गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया , वह 82 वर्ष के थे.

‘एक दूसरे के प्रति’'था सम्मान का भाव

वर्ष 1990 में राम जन्मभूमि आंदोलन का नेतृत्व करने और रथ यात्रा निकालने वाले आडवाणी ने मुलायम सिंह यादव के साथ अपने वैचारिक मतभेदों को याद किया और कहा कि इसके बावजूद दोनों के बीच एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव था और वह हमेशा यह भाव रखेंगे.

आडवाणी जब यात्रा पर थे, तब मुलायम सिंह यादव उन दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. आडवाणी की यात्रा को साम्प्रदायिक सौहार्द के खिलाफ होने का आरोप लगाते हुए मुलायम ने इसकी तीखी आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि उनकी यात्रा को उत्तर प्रदेश में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

लालू यादव ने रोका था रथ

हालांकि, यह नौबत नहीं आई क्योंकि आडवाणी की यात्रा को बिहार में ही लालू प्रसाद यादव ने रोक लिया था. उस वक्त लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे. 92 साल के आडवाणी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के विकास में अहम योगदान दिया और सभी राजनीतिक दलों के लोग उनकी राजनीतिक कुशाग्रता के कायल थे.

उन्होंने कहा, ‘‘मुलायम सिंह के निधन से राजनीतिक जगत में एक शून्यता पैदा हो गई है. उनका व्यक्तित्व भारतीयों की कई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.’’  उनकी आत्मा को शांति मिले. उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि जब हम दोनों मुख्यमंत्री के रूप में मिला करते थे तब हम दोनों के प्रति एक अपनत्व का भाव अनुभव करते थे. जब भाजपा ने 2014 चुनाव के लिए मुझे प्रधानमंत्री पद के लिए आशीर्वाद तब मुलायम सिंह ने भी आशीर्वाद दिया था. उनकी सलाह के वो शब्द, आज भी मेरी अमानत हैं.

उन्होंने कहा कि आज आदरणीय मुलायम सिंह जी को गुजरात की इस धरती से और मां नर्मदा के इस तट से उनको आदरपूर्वक भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार, उनके समर्थकों को ये दुख सहने की शक्ति दे. मुलायम सिंह यादव के साथ मेरा नाता विशेष तरह का रहा है.

ये भी पढ़ें:

Karnataka Hijab Controversy: सुप्रीम कोर्ट कर्नाटक हिजाब मामले में इस सप्ताह सुना सकता है फैसला

भारत सरकार की अग्निपथ योजना से नेपाल में नाराजगी क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget