एक्सप्लोरर

चिराग पासवान की टीशर्ट पहन कर घूमेंगे पार्टी के बूथ कार्यकर्ता, आखिर LJP में क्या पक रहा है?

चिराग पासवान ने हाल के दिनों में बिहार की स्थिति को लेकर लगातार गठबंधन के ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. अब उनके हालिया बयान ने सभी को चौंका दिया है.

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कुछ दिनों पहले ये बयान देकर सबको चौंका दिया था कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री उम्मीदवार रहेंगे या नहीं, इसका फैसला बीजेपी को करना है क्योंकि वही गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है. अब एलजेपी के कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष चिराग पासवान की तस्वीर लगी टी शर्ट पहनकर लोगों के बीच जाएंगे.

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी पार्टी ने अपने एक लाख कार्यकर्ताओं को ऐसी टीशर्ट दी हैं. टीशर्ट पर 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' का नारा लिखा हुआ है. चिराग पासवान ने इसी नारे के साथ बिहार में अपनी यात्रा निकाली थी जिसे कोरोना महामारी के चलते शुरू किए गए लॉकडाउन की वजह से बीच में ही स्थगित करना पड़ा था.

14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के दिन यात्रा समाप्ति के बाद पटना के गांधी मैदान में पार्टी ने एक रैली भी आयोजित करने की योजना बनाई थी जो लॉकडाउन के चलते नहीं हो पाई. इसी रैली में कार्यकर्ताओं के बीच ये टीशर्ट बांटी जानी थीं.

संभावित उम्मीदवारों से बात कर रहे चिराग

लॉकडाउन के बाद अब विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में सियासी पारा भी बढ़ने लगा है. इसी के मद्देनजर पार्टी ने भी अपनी तैयारी फिर शुरू कर दी है. रोचक बात ये है कि पार्टी लगातार सभी 243 सीटों पर अपनी तैयारी करने का दावा करती आई है और उनमें भी 119 सीटों पर सबसे ज़्यादा फोकस है.

पार्टी के सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि ये 119 वो सीटें हैं जहां 2015 में बीजेपी या जेडीयू का उम्मीदवार नहीं जीता था. 11 जून को चिराग पासवान ने इन सभी 119 संभावित उम्मीदवारों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. बैठक में चिराग ने कहा कि पार्टी बिहार में पहले से काफी मजबूत हुई है जिसका फायदा पार्टी को चुनावों में मिलेगा.

नवंबर से ही ताल ठोक रहे चिराग

औपचारिक तौर पर पार्टी हमेशा से कहती आई है कि इन 119 सीटों में से जिन सीटों पर पार्टी का उम्मीदवार खड़ा होगा वहां तो फायदा होगा ही, बाकी सीटों पर भी एनडीए गठबंधन को फायदा होगा. वैसे पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के हालिया बयानों से अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है.

पिछले साल नवंबर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अपने पिता रामविलास पासवान की जगह लेने के बाद से ही चिराग पासवान चुनावी तैयारियों में लग गए थे. 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के नारे के साथ आगे बढ़ते हुए चिराग पासवान ने बिहार में यात्रा निकाली.

उन्होंने ये भी ऐलान कर दिया कि उनकी पार्टी एनडीए की अपनी दोनों सहयोगियों से काफी पहले, इस साल 14 अप्रैल को इसी नाम से अपना अलग चुनावी घोषणा पत्र पेश कर देगी.

नीतीश कुमार को लगातार घेर रहे

अपनी यात्रा के दौरान चिराग पासवान ने कई मौकों पर बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया. चाहे मामला शिक्षकों की भर्ती का हो चाहे कानून व्यवस्था का, वो लगातार नीतीश कुमार पर ही हमला बोलते रहे. कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान नीतीश कुमार के कामकाज पर जब सवाल उठे तो चिराग पासवान ने यहां तक कह दिया कि उनकी पार्टी सरकार में शामिल नहीं है, बल्कि केवल बाहर से समर्थन दे रही है.

प्रवासी मजदूरों की परेशानियों और क्वारंटीन सेंटरों की स्थिति पर चिराग पासवान ने खुलकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की, लेकिन सबसे ज़्यादा चौंकाया चिराग पासवान के सबसे ताजा बयान ने, जिसमें उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे या नहीं इसका फैसला बीजेपी को करना है.

इस बयान से चिराग ने अप्रत्यक्ष तौर पर नीतीश कुमार के नेतृत्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया जबकि बीजेपी पहले ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कह चुकी है. उनके बयान के बाद एनडीए में हलचल तेज हो गई है और इसका असर आने वाले चुनाव में दिखना तय है.

ये भी पढ़ें

कथित भारतीय जासूसों के मामलों में बड़ा खुलासा, ‘गाइड’ के तौर पर काम करते हैं हिजबुल मुजाहिद्दीन के पकड़े गए युवक

कोरोना का प्रकोप: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया AIIMS के लिए नया COVID-19 हेल्पलाइन नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget