एक्सप्लोरर

कोरोना का प्रकोप: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया AIIMS के लिए नया COVID-19 हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इज़ाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटे में यहां दो हज़ार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. दिल्ली के हालातों को देखते हुए केंद्र सरकार ने AIIMS के लिए नया COVID-19 हेल्पलाइन नंबर जारी किया।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कारण कोहराम मचा हुआ है. मुंबई की तरह यहां भी संक्रमितों की संख्या में लगातार इज़ाफा हो रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 2,224 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं. दिल्ली में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 हज़ार के पार हो गई है. इस संक्रमण से यहां अब तक 1,300 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं.

केंद्र ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली में कोरोना मरीज़ों को अस्पताल में बेड मिलने में काफी मुश्किल हो रही है. राज्य के हालातों को देखते हुए केंद्र सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए एक नया हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि केंद्र ने एम्स के लिए नया कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. ये हेल्पलाइन नंबर (9115444155) तीन विकल्पों का संकेत देगा. इसमें बुक ओपीडी अपॉइंटमेंट, स्वयंसेवकों से मदद लेना और कोविड-19 प्रबंधन में शामिल सलाहकारों से बात करना शामिल है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह सेवा 24*7 चालू रहेगी.

देश में पिछले 24 घंटे में आए सबसे ज्यादा मामले

गौरतलब है कि देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 11,929 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 311 लोगों की मौत हुई है. भारत में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या तीन लाख, 20 हज़ार के पार हो गई है. इस संक्रमण से देश में अब तक 9,195 मौतें हो चुकी हैं. हालांकि, एक अच्छी खबर यह है कि देश में कुल संक्रमितों में लगभग 50 फीसद लोग ठीक हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: मुंबई में आज से शुरू हुईं लोकल ट्रेन, सिर्फ सरकार के एसेंशियल स्टाफ़ को होगी यात्रा की अनुमति

Coronavirus: दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 2224 नए केस, पॉजिटिव मामलों की संख्या 41000 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget