एक्सप्लोरर

LIVE UPDATES: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का निधन, 5.05 बजे एम्स में ली अंतिम सांस

Atal Bihari Vajpayee health update: अटल बिहारी वाजपेयी की पहचान जितनी राजनेता के तौर पर है उतनी एक कवि के तौर पर भी है. राजनीति में आने से पहले अटल बिहारी वाजपेयी पत्रकार हुआ करते थे.

नई दिल्ली: दिल्ली के एम्स अस्पताल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है. एम्स ने मेडिकल बुलेटिन जारी करके ये जानकारी दी है. उनकी हालत काफी समय से गंभीर बनी हुई थी. एम्स ने जानकारी देते हुए कहा है कि आज शाम 5 बजकर पांच मिनट पर आज अंतिम सांस ली. आज सुबह से ही एम्स में बीजेपी और और अन्य दलों के तमाम दिग्गज नेताओं का पहुंचना जारी है. दोपहर दो बजे के करीब प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी एम्स पहुंचे.

LIVE UPDATES:

05. 43 PM: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'विचारधारा के लिए समर्पित एक स्वयंसेवक व संगठन के एक अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में अटल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. एक ऐसे विरले राजनेता,प्रखर वक्ता,कवि और अभिजात देशभक्त,भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन न सिर्फ भाजपा बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है. जहां एक तरफ अटल जी ने विपक्ष में जन्मी पार्टी के संस्थापक व सर्वोच्च नेता के तौर पर संसद और देश में एक आदर्श विपक्ष की भूमिका निभाई वहीं प्रधानमंत्री के रूप में देश को एक निर्णायक नेतृत्व भी प्रदान किया। अटल जी ने अपने विचारों और सिद्धांतों से भारतीय राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी है.'

05. 41 PM: पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे पास दुख जताने के लिए शब्द नहीं हैं. मैं इस वक्त शून्य में हूं लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है. अटल जी नहीं रहे. उन्होंने अपना एक एक पल देश को दिया.'

05.35 PM: एम्स में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अंतिम सांस ली. एम्स ने अभी मेडिकल बुलेटिन जारी कर ये जानकारी दी.

04.55 PM: अटल बिहारी वाजपेयी की नाजुक हालात को देखते हुए मध्य प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना गुना दौरा निरस्त कर दिया है. सिंधिया आज रात की फ्लाइट से ही भोपाल से दिल्ली पहुंचेंगे. आज रात ही सिंधिया पूर्व प्रधानमंत्री का हाल-चाल जानने अस्पताल भी पहुचेंगे.

04.47 PM: एम्स करीब 5.30 बजे पूर्व प्रधानमंत्री की सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा.

04.45 PM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एम्स पुहंचे.

03.45 PM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एम्स पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री की सेहत का हालचाल जाना.

03.42 PM: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- अटल बिहारी वाजपेयी की हालत गंभीर है, डॉक्टर पूरी तरह देखभाल में लगे हैं. कुछ ही देर में एम्स मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा.

03: 10 PM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वाजपेयी जी अस्पताल में हैं, हम उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करते हैं.

02.45 PM: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

02.40 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 40 मिनट तक एम्स में रुकने के बाद निकले.

01.54 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स अस्पताल पहुंचे हैं, थोड़ी देर पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी एम्स पहुंचे थे. इसके साथ ही लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे और सांसद अमर सिंह भी एम्स में मौजूद हैं.

01.33 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी देखने के लिए थोड़ी देर में एम्स अस्पताल जाएंगे. प्रधानमंत्री कल रात भी एम्स गए थे और करीब 55 मिनट तक अस्पताल में रुके थे और डॉक्टरों से पूरा हाल जाना था.

12.53 PM: एम्स अस्पताल में वीवीआई नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी एम्स अस्पताल पहुंचे.

12.52 PM: निगमबोध श्मशान घाट का एक वाहन बीजेपी मुख्यालय पहुंचा, बीजेपी दफ्तर में अमित शाह भी मौजूद. किसी भी बुरी खबर की आशंका के चलते बीजेपी दफ्तर में तैयारी की जा रही है.

12.38 AM: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खराब स्वास्थ्य के चलते दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला, नहीं मनाएंगे जन्मदिन.

12.06 PM: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया पूर्व पीएम वाजपेयी के स्वास्थ्य का हालचाल लेने के लिए एम्स अस्पताल पहुंचे हैं.

11.40 AM: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, ''पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के स्वास्थ्य की स्थिति अत्यंत नाजुक होने की सूचना प्राप्त हो रही है. ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो. मुझे व्यक्तिगत रुप से हमेशा अटल जी का विशेष स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है तथा उनसे सार्वजनिक जीवन की बारीकियों को समझने का मौका मिला है . वे मेरे लिए अभिभावक समान है. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.''

11.22 AM: बीजेपी नेता लाल कृष्ण आजवाणी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, जीतेंद्र सिंह, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी एम्स से निकल गए हैं.

11.18 AM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आज दोपहर दिल्ली पहुंच रही हैं.

11.12 AM: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का एक और मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा. इसके साथ ही सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी भी एम्स पहुंच सकते हैं.

11.07 AM: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का ताजा मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया गया है. इसके मुताबिक उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है, उन्हें अभी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है.

10.57 AM: एम्स अस्पताल परिसर में हलचल बेहद तेज हुई. पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पूर्व पीएम वाजपेयी के सरकारी आवास 6 कृष्ण मेनन मार्ग के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई.

10.52 AM: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी पूर्व पीएम वाजपेयी की सेहत का हाल लेने पहुंचीं, कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पहले से ही एम्स में मौजूद हैं.

10.49 AM: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने कहा- हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे जल्दी से स्वस्थ हों और उनका मार्गदर्शन हमें और पूरे देश को मिलता रहे. उनका उत्तर प्रदेश से बेहद खास नाता रहा है. वे पहली बार यहीं से सांसद बनकर संसद पहुंचे थे. उनकी सेहत बेहद नाजुक होने की वजह से हमने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.

10.41 AM: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अच्छी सेहत की कामना करते हुए भावुक हुए. दिनेश शर्मा ने कहा-  उनकी खराब सेहत की खबर ने मुझे दुखी कर दिया. वो हमेशा मेरे लिए प्रेरणा और मार्गदर्शक रहे.

10.34 AM: एम्स परिसर में चल तेज, परिसर में मीडिया को कैमरे लगाने को कहा गया, चंद मिनट में जारी होगा पूर्व पीएम वाजपेयी का मेडिकल बुलेटिन. एम्स के बाहर से गाड़ियां भी हटवाई जा रही हैं .

10.14 AM: बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी पूर्व पीएम वाजपेयी को देखने एम्स पहुंचे, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहले से ही एम्स में मौजूद हैं

09.32 AM: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, प्रवक्ता शहनवाज हुसैन एम्स अस्पताल पहुंचे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दोपहर 12 बजे एम्स अस्पताल जाएंगे.

09.01 AM: अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत का जायजा लेने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह एम्स पहुंचे. 10.30 बजे  एम्स की ओर से  मेडिकल बुलेटिन  जारी किया जाएगा.

07.47 AM: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व पीएम के स्वास्थ्य को लेकर दुख जताया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''अटल जी के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर दुख हुआ. मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."

06.45 AM: सुबह आठ बजे एम्स अस्पताल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री का मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा. 06.35 AM: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सुबह सुबह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देखने एम्स अस्पताल पहुंचे.

कल रात में कौन कौन एम्स पहुंचा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सुरेश प्रभु, हर्षवर्धन, जीतेंद्र सिंह, स्मृति ईरानी, अश्वनी कुमार चौबे भी देर रात अटल जी का स्वास्थ्य जानने एम्स पहुंचे. अटल जी की गंभीर स्थिति के चलते एम्स अस्पताल के बाहर नेताओं के साथ आम लोगों के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है.

66 दिन से एम्स में भर्ती अटल जी को 11 जून को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. उन्हें किडनी में इंफेक्शन, छाती में जकड़न, मूत्रनली में इंफेक्शन की समस्या थी. पिछले 66 दिन से एम्स में भर्ती हैं. अटल जी को डायबिटीज है और उनका एक ही गुर्दा काम करता है. 2009 से ही वो बीमार चल रहे हैं, 2009 में उन्हें स्ट्रोक आया था जिसके बाद उनकी सोचने समझने की क्षमता कमजोर हो गई.

2009 में भी अटलजी कई दिन अस्पताल में भर्ती रहे थे, तबीयत खराब होने के बाद सार्वजनिक जीवन से दूर हो गए. खराब तबीयत की ही वजह से 2015 में अटलजी को भारत रत्न सम्मान उनके घर पर ही दिया गया. इसी दौरान उनकी आखिरी तस्वीर भी सामने आई थी.

देश भर से दुआ के लिए उठे हाथ पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत पर देश भर के नेता और बड़ी हस्तियां प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है, ''मन खराब है... अटल बिहारी वाजपेयी मेरे राजनैतिक विचार की उद्दीप्ति के सूत्र! ईश्वर जो तेरे मन हो वो हो.'' इसके आगे कुमार विश्वास ने मशहूर शायर मिर्जा गालिब का एक शेर भी लिखा है, "मौत का एक दिन मुअय्यन है, नींद क्यूं रात भर नहीं आती.''

एम्स में अटल जी की तबीयत की जानकारी लेकर लौटे केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया, ''एम्स जाकर अटल जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मेडिकल टीम के साथ चर्चा भी की. भगवान से प्रार्थना है कि अटल जी इलाज से जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. लाखों लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं. गेटवेलअटलजी''

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''अटल जी की तबियत ठीक नहीं है. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें लंबी उम्र दे कर शीघ्र स्वस्थ करें.''

बीजेपी के संस्थापक अध्यक्ष, तीन साल से सार्वजनिक जीवन से बाहर बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल वाजपेयी पहली बार 1996 में देश के पीएम बने. दूसरी बार साल 1998 में पीएम बने और चुनाव में जीत के बाद तीसरी बात 1999 में पीएम बने और साल 2004 तक पीएम रहे. मोदी सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाज़ा है.

पूर्व पीएम वाजपेयी साल 2009 से बीमार हैं और उन्हें चलने-फिरने के लिए व्हीलचेयर का इस्तेमाल करना पड़ता है. वयोवृद्ध राजनेता डिमेंशिया यानि भूलने की बीमारी से पीड़ित हैं. ग़ौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लंबे वक्त से बीमार हैं और चलने फिरने और बात करने से असमर्थ हैं.

अटल जी: एक पत्रकार, रजनेता, कवि, लेखक... अटल बिहारी वाजपेयी की पहचान जितनी राजनेता के तौर पर है उतनी एक कवि के तौर पर भी है. राजनीति में आने से पहले अटल बिहारी वाजपेयी पत्रकार हुआ करते थे. लेकिन कश्मीर में लागू परमिट सिस्टम का विरोध करने के लिए जब डॉ श्य़ामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर गए तब पत्रकार के तौर पर ही अटल बिहारी वाजपेयी साथ थे.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की नजरबंदी में मौत के बाद अटल बिहारी वाजेपयी ने राजनीति में आने का फैसला किया. राजनीति में दाखिल होने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा. अटल बिहारी वाजपेयी जैसे कविताओँ में नजर आते थे वैसे ही व्यक्तिगत जीवन में भी थे. यही वजह है कि उनका सम्मान आज भी सरल ह्रदय और उदार राजनेता के तौर पर होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी की 4 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
LIVE: यूपी की 4 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्नब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्नब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर
Cyclone Arnab Live: IMD की अर्नब पर पैनी नजर, भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट
Live: IMD की अर्नब पर पैनी नजर, भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget