एक्सप्लोरर

GST के नियमों में बदलाव से देश में वक्त से पहले ही आई दिवाली-पीएम मोदी

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं. आज प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा की शुरुआत गुजरात के प्रसिद्ध मंदिर द्वाराधीश के दर्शन के साथ की. द्वारका में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जीएसटी के नियमों में होने वाले बदलाव से पूरा देश बेहद खुश है और देश में वक्त से पहले ही दिवाली आ गई है.  इसके साथ ही प्रधानमंत्री मे द्वारका के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि द्वारका में समुद्री सुरक्षा की ट्रेनिंग देने वाली संस्था मरीन पुलिस सेंटर  खोला जाएगा.

राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है. ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा कई मायनों में अहम है. प्रधानमंत्री बनने के बाद ये पहला मौका है जब नरेंद्र मोदी एक महीने के अंदर तीसरी बार गुजरात दौरे पर हैं . गुजरात पहुंचकर प्रधानमंत्री ने द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की.

पीएम ने क्या-क्या कहा?

  • GST के नियमों में बदलाव के कारण देश में दिवाली वक्त से पहले ही आ गई-पीएम मोदी
  • समुद्री सुरक्षा की ट्रेनिंग देने वाली संस्था मरीन पुलिस सेंटर द्वारका में बनेगा-पीएम मोदी
  • ब्रिज बनने से पर्यटन बढ़ेगा, इससे हर गरीब की कमाई होगी और आर्थिक गतिविधि को ताकत मिलेगी-पीएम
  • विकास पूरे देश का सपना है, मैं बस उस सपने में रंग भरने का काम कर रहा हूं- पीएम मोदी
  •  पहले पानी की टंकी के उद्धाटन के लिए सीएम आते थे अब दृश्य बदल चुका है, आज 6 हजार करोड़ की सड़क परियोजना का उद्धाटन होगा-पीएम
  • एक कोने में विकास होने से विकास नहीं होता, विकास को कनोक्टिविटी चाहिए होती है-पीएम
  • आप जानते हैं पहले भारत सरकार का गुजरात के लिए रवैया कैसा था, हम कैसे दिन बिताते थे, मुझे सब याद है.- पीएम मोदी
  • आज मैंने द्वराका का नया मूड देखा, चारो ओर उत्साह-उमंग, आपका ह्दय से अभिनंदन- पीएम मोदी
  • गुजरात के द्वारका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरु किया संबोधन.
  •  प्रधानमंत्री  मोदी आज  ओखा और बेट द्वारका को जोड़ने वाले ब्रिज का शिलान्यास करेंगे.
  • प्रधानमंत्री द्वारकाधीश के दर्शन करके अपने आगे के कार्यक्रम के लिए मंदिर से रवाना.
  • प्रधानमंत्री ने परंपरिक तरीके से द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की.
  • मंदिर के बाहर पीएम की झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई है. पीएम  मोदी ने भीड़ का आभिवादन किया.
  • प्रधानमंत्री के साथ  गुजारत के सीएम विजय रुपाणी और पूर्व सीएम आनंदी बेन भी हैं.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के द्वारकाधीश  मंदिर पहुंचे.

अब करीब 20 दिनों के बाद आज फिर नरेंद्र मोदी मिशन गुजरात पर दो दिनों के लिए गुजरात जा रहे हैं. पीएम यहां कई विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. पीएम वडनगर में उस स्टेशन पर भी जाएंगे, जहां बचपन में वो चाय बेचा करते थे.

पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल-

  • पीएम मोदी के दो दिन के दौरे की शुरुआत आज द्वारका से हुई, जहां पीएम द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन कि़ये, इसके बाद ओखा और बेट द्वारका को जोडने वाले ब्रिज का शिलान्यास करेंगे.
  • विधानसभा चुनाव के ऐलान से ठीक पहले पीएम मोदी एक बार फिर गुजरात के वोटरों को लुभाने के लिए आज 5,825 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.
  • पीएम मोदी गुजरात में 5,825 करोड़ रुपये की लागत वाली चार राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.
  • केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री मनसुख एल. मंडाविया भी इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ होंगे.
  • पहले दिन के दौरे का दूसरा पड़ाव राजकोट से नजदीक हीरासर है, जहां वो राजकोट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे.
  • पीएम मोदी शाम को गांधीनगर में रहेंगे.
  • रविवार को पीएम मोदी अपने गांव वडनगर जाएंगे. 600 करोड़ की लागत से बने अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे.
  • प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार अपने पुस्तैनी गांव वडनगर जा रहे हैं. मोदी आखिरी बार 2011 में सरकारी कार्यक्रम में वडनगर गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी-बिहार की दो सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, महाराष्ट्र में महायुति ने किया खेला!
LIVE: यूपी-बिहार की दो सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, महाराष्ट्र में महायुति ने किया खेला!
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget