एक्सप्लोरर

एकजुट विपक्ष पर मोदी का हमला, कहा- जात-पात के नाम पर समाज तोड़ रहे हैं कुछ दल

पीएम मोदी के दौरे से पहले कल तैयारियों का जायजा लेने संत कबीर की मजार पर पहुंचे सीएम योगी ने मुस्लिम टोपी पहनने से इनकार कर दिया.

संत कबीरनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कबीर की 500वीं पुण्यतिथि के मौके पर यूपी के संतकबीर नगर जिले के मगहर में कवि कबीरदास की मजार पर पुष्पांजलि अर्पित की और चादर चढ़ाई. मगहर में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने एकजुट विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि जात-पात के नाम पर कुछ राजनीतिक दल समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं. पीएम मोदी ने इससे पहले कबीर अकादमी की आधारशिल पट्टिका का अनावरण भी किया.

कुछ दलों को कलह और अशांति चाहिए- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ''कुछ दलों को शांति और विकास नहीं, कलह और अशांति चाहिए, उनको लगता है जितना असंतोष और अशांति का वातावरण बनाएंगे, उतना राजनीतिक लाभ होगा.'' उन्होंने कहा, '' सत्ता का लालच ऐसा है कि आपातकाल लगाने वाले और उस समय आपातकाल का विरोध करने वाले एक साथ आ गए हैं. ये समाज नहीं, सिर्फ अपने और अपने परिवार का हित देखते हैं.''

कबीर ने जाति-पाति के भेद तोड़े- मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''कबीर ने जाति-पाति के भेद तोड़े, सब मानुस की एक जाति घोषित किया, अपने भीतर के अहंकार को ख़त्म कर उसमें विराजे और ईश्वर का दर्शन करने का रास्ता दिखाया. सैकड़ों वर्षों की गुलामी के कालखंड में अगर देश की आत्मा बची रही, तो वो ऐसे संतों की वजह से ही हुआ.'' उन्होंने कहा कि संत कबीर धूल से उठे लेकिन माथे का चन्दन बन गए, वो व्यक्ति से अभिव्यक्ति और इससे आगे बढ़कर शब्द से शब्दब्रह्म हो गए.''

पीएम मोदी ने कहा, ''कबीर का सारा जीवन सत्य की खोज और असत्य के खंडन में बीता है.  कबीर की साधना मानने से नहीं जानने से होती है. वो सिर से पैर तक मस्तमौला थे और भक्त के सामने सेवक थे.''

इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का भी बखान किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि भारत की एक-एक इंच भूमि को विकास की धारा से जोड़ा जाए.

प्रधानमंत्री ने अपने 'मन की बात' संबोधन के दौरान रविवार को 15वीं शताब्दी के इस महान संत के योगदान और अंधविश्वास को दूर करने से जुड़े उनके कार्यो को याद किया था. पीएम मोदी ने कहा था कि संत कबीरदास ने अपनी अंतिम सांसे मगहर में ली थी, जबकि लोगों में यह आम धारणा है कि जिसकी भी मृत्यु वहां होती है, उसे स्वर्ग की प्राप्ति नहीं होती.

सीएम योगी का टोपी पहनने से इनकार

बता दें कि पीएम मोदी के दौरे से पहले कल तैयारियों का जायजा लेने संत कबीर की मजार पर पहुंचे सीएम योगी ने मुस्लिम टोपी पहनने से इनकार कर दिया था. सीएम योगी को जब मजार के संरक्षक खादिम हुसैन ने टोपी पहनानी चाही तो सीएम योगी ने साफ मना कर दिया. जिससे विवाद खड़ा हो गया.

पीएम मोदी ने भी सीएम रहते हुए नहीं पहनी थी टोपी

विवाद के बाद कबीर की मजार के संरक्षक खादिम अंसारी ने कहा विवाद की कोई वजह नहीं है. सीएम योगी ने कहा मैं टोपी नहीं पहनना चाहता. उन्होंने मुस्कुरा कर टोपी लौटा दी. गौरतलब है कि पीएम मोदी भी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने मुस्लिम टोपी पहनने से इकार कर दिया था.

यह भी पढ़ें-

सामने आया सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो, कांग्रेस बोली- सियासी फायदे के लिए सेना के बलिदान का अपमान

अतिथि देवो भवः पर दाग- दिल्ली में कनाडाई महिला से रेप, जयपुर में भी दो विदेशियों से छेड़छाड़

गुजरात बीजेपी में बगावत, तीन विधायक बोले- ‘बाबू राज में अटके हैं विकास के काम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Embed widget