एक्सप्लोरर

जानिए देश के 28 राज्यपालों का संबंध किन-किन राज्यों से है, किस राज्य से एक भी गवर्नर नहीं है

कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य करने वाले थावरचंद गहलोत समेत 8 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की गई है. जानिए देश के 28 राज्यपालों का संबंध किन-किन राज्यों से है, किस राज्य से एक भी गवर्नर नहीं है.

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल देश में आठ नए राज्यपालों की नियुक्ति की है और उन्हें नए राज्यों के प्रशासन का प्रभार दिया, जबकि कई का तबादला कर दिया गया. बड़ी बात यह है कि कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य करने वाले थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. जानिए देश के 28 राज्यपालों का संबंध किन-किन राज्यों से है, किस राज्य से एक भी गवर्नर नहीं है.

सबसे पहले जानिए नई नियुक्तियां-

  • पी.एस. श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम के राज्यपाल का तबादला कर उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है.
  • त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है.
  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादला कर उन्हें हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
  • हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
  • गुजरात बीजेपी के नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
  • गोवा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है.

अब जानिए कौन कहां से राज्यपाल है और किस राज्य से आते हैं-

  1. आंध्र प्रदेश- विश्व भूषण हरिचंदन (ओड़िशा में जन्म)
  2. अरुणांचल प्रदेश- बीडी मिश्रा (उत्तर प्रदेश में जन्म)
  3. असम- जगदीश मुखी (पंजाब में जन्म)
  4. बिहार- फागू चौहान (उत्तर प्रदेश में जन्म)
  5. छत्तीसगढ़- अनुसुइया उइके (मध्य प्रदेश में जन्म)
  6. गोवा- श्रीधरन पिल्लई (केरल में जन्म)
  7. गुजरात- आचार्य देवव्रत (पंजाब में जन्म)
  8. हरियाणा- बंडारू दत्तात्रेय (हैदराबाद में जन्म)
  9. हिमाचल प्रदेश- राजेंद्र अरलेकर (गोवा में जन्म)
  10. झारखंड- रमेश बैस (छत्तीसगढ़ में जन्म)
  11. कर्नाटक- थावरचंद गहलोत (मध्य प्रदेश में जन्म)
  12. केरल- आरिफ मोहम्मद खान (उत्तर प्रदेश में जन्म)
  13. मध्य प्रदेश- मंगुभाई सी पटेल (गुजरात में जन्म)
  14. महाराष्ट्र- भगत सिंह कोश्यारी (उत्तराखंड में जन्म)
  15. मणिपुर- नजमा हेपतुल्लाह (मध्य प्रदेश में जन्म)
  16. मेघायल- सत्य पाल मलिक (उत्तर प्रदेश में जन्म)
  17. मिजोरम- हरि बाबू कंभमपति (केरल में जन्म)
  18. नागालैंड- आर एन रवि (बिहार में जन्म)
  19. ओडिशा- गणेशी लाल (हरियाणा में जन्म)
  20. पंजाब- वीपी सिंह बदनौर (राजस्थान में जन्म)
  21. राजस्थान- कलराज मिश्र (उत्तर प्रदेश में जन्म)
  22. सिक्किम- गंगा प्रसाद (बिहार में जन्म)
  23. तमिलनाडु- बनवारीलाल पुरोहित (राजस्थान में जन्म)
  24. तेलंगाना- तमिलसाई सुंदरराजन​ (तमिलनाडु में जन्म)
  25. त्रिपुरा- सत्यदेव नारायण आर्य (बिहार में जन्म)
  26. उत्तर प्रदेश- आनंदी बेन पटेल (गुजरात में जन्म)
  27. उत्तराखंड- बेबी रानी मोर्य (उत्तर प्रदेश में जन्म)
  28. पश्चिम बंगाल- जगदीप धनखड़ (राजस्थान में जन्म)

वर्तमान में इन राज्यों से नहीं है कोई राज्यपाल

  • आंध्र प्रदेश
  • अरुणांचल प्रदेश
  • असम
  • गोवा
  • झारखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • कर्नाटक
  • महाराष्ट्र
  • मणिपुर
  • मेघायल
  • मिजोरम
  • सिक्किम
  • नागालैंड
  • त्रिपुरा
  • बंगाल

यह भी पढ़ें-

Modi Cabinet Expansion Today: आज शाम 6 बजे होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार, जानिए कैसा होगा मंत्रिमंडल

थावरचंद गहलोत कैबिनेट मंत्री से गवर्नर नियुक्त: राज्यपाल का पद कैबिनेट मंत्री से वरीयता क्रम में कितना ऊपर है

अभिषेक कुमार वर्तमान में ABP न्यूज़ में चीफ कॉपी एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रहे हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत आजतक न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की. इसके बाद इंडिया न्यूज़ में कार्यरत हुए और बीते करीब 9 सालों से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां बिजनेस सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कई राज्यों के चुनाव, लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट के दौरान अलग-अलग सीरीज में खबरें लिखते रहे हैं. अभिषेक ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से की है. यहां अभिषेक ने टीवी और रेडियो पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. अभिषेक राजनीति, चुनाव, समाज, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहे हैं. अपनी प्रोफेशनल लाइफ से इतर अभिषेक ट्रैवल और स्ट्रीट फोटोग्राफी का शोक भी रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget