एक्सप्लोरर

कठुआ गैंगरेप: सांजी राम समेत 8 आरोपी जो 8 साल की बच्ची के रेप-मर्डर में हैं शामिल

जम्मु के कठुआ में आठ साल की बच्ची से वीभत्स रेप के मामले में कुल आठ आरोपी हैं. इनमें सबसे प्रमुख एक पूर्व रेवेन्यू ऑफिसर सांजी राम है.

जम्मु: कठुआ में आठ साल की बच्ची से वीभत्स रेप के मामले में कुल आठ आरोपी हैं. इनमें सबसे प्रमुख एक पूर्व रेवेन्यू ऑफिसर सांजी राम है. सांजी इस क्रूर घटना के जरिए कठुआ के रसाना एरिया में बसे बकरवाल समुदाय के लोगों को वहां से भगाना चाहता था. इस समुदाय के लोग बेहद कम संख्या में इस इलाके में बसे हैं. इस घिनौनी घटना को अंजाम देने में सांजी के अलावा सात लोग और शामिल थे. नाबालिग जो डीएनए टेस्ट में निकला बालिग 10 जनवरी को इन दरिंदों का शिकार हुई नन्हीं बच्ची अपने एक कमरे के घर के पास टटुओं को घास चरा रही थी तभी आरोपियों में शामिल एक 19 साल के लड़के ने बच्ची को आवाज़ दी. उसने बच्ची से कहा कि उसका घोड़ा खो गया है, जिसे खोजने में वो मदद चाहता है. बच्ची जंगल में मदद करने जाती है और उसका टट्टू वहीं छूट जाता है. इसके बाद 17 जनवरी को बच्ची का शरीर तार-तार हो चुके अवस्था में पाया जाता है. आपको बता दें कि पहले तो ये कहा जा रहा था कि बच्ची को जंगल के रास्ते मंदिर तक लाने वाला लड़का 15 साल का है, लेकिन बाद में डीएनए टेस्ट से पता चला कि वो 19 साल का है. डीएनए टेस्ट से ही इसकी भी पुष्टी हुई कि मृत बच्ची के शरीर पर जो बाल मिले वो इसी के थे. सांजी राम सांझी राम इस मामले में दूसरा आरोपी है. इसपर आरोप है कि इसने घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया, साथ ही अपने पास भारी रकम का भी बंदोबस्त किया ताकि मामले को रफा-दफा करने के लिए घूस दिया जा सके. 19 साल के अरोपी लड़के और अन्य आरोपियों के बयान के बाद पुलिस ने सांजी को गिरफ्तार किया. दीपक खजुरिया जिस आदमी पर बच्ची के मरने से पहले आखिरी बार रेप करने की बात कहने का आरोप है उसका नाम दीपक खजुरिया है. दीपक स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पद पर था. पुलिस की चार्जशीट में इसका खुलासा हुआ है कि खजुरिया ने बच्ची की आखिरी सांसे खत्म होने के पहले ये बात कही थी कि वो इसके मरने से पहले इससे एक बार और रेप करना चाहता है. 19 साल के लड़के ने अपने बयान में दीपक का नाम भी लिया है और कॉल रिकॉर्ड्स भी यही बताते हैं कि दीपक वहीं था. सुरिंदर कुमार मामले में सुरिंदर कुमार नाम का एक और पुलिस ऑफिसर आरोपी है. गवाहों ने उसे घटना स्थल पर देखा था. वहीं सुरिंदर के भी कॉल डेटा रिकॉर्ड्स ये बात साबित करते हैं की वो घटना स्थल पर मौजूद था. परवेश कुमार 19 साल के पहले आरोपी ने पांचवे आरोपी के तौर पर अपने दोस्त परवेश कुमार का नाम लिया है. परवेश पर ये घिनौना आरोप है कि उसने बच्ची का बार-बार बलात्कार किया. विशाल मामले में सांजी राम का बेटा विशाल भी आरोपी है. उसे फॉरेंसिक जांच के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. इस दिल दहला देने वाले अपराध में शामिल होने के लिए विशाल मेरठ से अपनी पढ़ाई छोड़कर तब कठुआ पहुंचा जब उसे 19 साल के लड़के का फोन आया कि वो आकर अपनी हवस मिटा सकता है. ये बात भी पुलिस की चार्जशीट में लिखी है. आनंद दत्ता और तिलक राज सब इंस्पेक्टर आनंद दत्ता और हेड कॉन्स्टेबल तिलक राज नाम के दो पुलिस वालों पर आरोप है कि उन्हें इस अपराध का पता था, लेकिन उन्होंने इसके सबूतों को तहस-नहस करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी. इसके लिए उन्हें भारी रकम देने की बात भी सामने आई है. चार्जशीट में इस बात का ज़िक्र है कि दोनों पुलिस वालों ने महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा नहीं किए, वहीं आरोपियों की मदद करने के लिए इन्होंने लड़की की ड्रेस को भी धो दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget