बिहार: आंधी-तूफान और बिजली की चपेट में 29 की मौत, 4 लाख के मुआवज़े का एलान

पटना: बिहार के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश और आंधी-तूफान के बीच आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. बिहार सरकार ने मरने वालों के परिजानों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने का एलान किया है.
आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त सचिव अनिरुद्ध कुमार का कहना है कि आंधी, तूफान और बिजली गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई है. सरकार ने मरने वाले के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों के मुफ्त इजाज का एलान किया है.
पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में बिजली की चपेट में आने से छह लोगों की मौत की खबर है, जबकि जमुई जिले में पांच, पूर्वी चंपारण जिले के मोतीहारी में चार, भागलपुर में तीन और वैशाली और समस्तीपुर जिलों से एक-एक व्यक्ति के मरने की खबर है. राज्य सरकार ने पीड़ितों के परिवार वालों के लिए चार-चार लाख रुपये मुआवजा राशि की घोषणा की है.
आंधी-तूफान की चपेट में आने से 23 लोगों की मौत
बिहार के विभिन्न जिलों में रविवार को बारिश के चलते वज्रपात और आंधी-तूफान की चपेट में आकर 29 लोगों की मौत हो गयी. इसमें से पांच लोगों की मौत दीवार गिरने के कारण हुई जबकि बाकी की मौत वज्रपात के कारण हुई.
पश्चिमी चंपारण के दो अंचलों में छह, पूर्वी चंपारण में पांच, जमुई में चार, मुंगेर एवं मधेपुरा में 2-2, वैशाली, सहरसा और समस्तीपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गयी.
वज्रपात की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत
पश्चिम चंपारण के योगापट्टी अंचल अधिकारी शंभूनाथ राम ने बताया कि मरने वालों में मैनेजर चौधरी, चन्द्रावती देवी, शंभा देवी, रीमा कुमारी और परमशीला कुमारी की मौत दीवार गिरने के कारण हुई. वहीं, लौरिया अंचल अन्तर्गत धोबनी वृत्ता टोला गांव निवासी मुकेश कुमार की भी आंधी-तूफान की चपेट में आकर मौत हो गयी.
पूर्वी चंपारण आपदा प्रबंधन वरीय उपसमाहर्ता मनोज कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आज बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में कंठलाल राय, मीना देवी, सुनीता देवी, वीणा कुमारी और सुशीला देवी शामिल हैं.






















