एक्सप्लोरर

पिछले पांच सालों में इन राज्यों पर बेतहाशा बढ़ी देनदारी, दिल्ली टॉप पर, RBI के आंकड़ों ने चौंकाया

States Liabilities: तमिलनाडु के ऊपर 107 प्रतिशत देनदारी बढ़ी है. 2020 में तमिलनाडु पर 4 लाख 62 हजार 202 करोड़ रुपये की देनदारी थी जो 2025 में बढ़कर 9 लाख 55 हजार 691 करोड़ रुपये हो गई.

Liabilities On States: 2020 से 2025 तक राज्य सरकारों पर देनदारियों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. 20 राज्यों के लिए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच सालों में देनदारी के मामले में दिल्ली में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है. मौजूदा समय में दिल्ली की देनदारी 337 प्रतिशत बढ़ी है. इसके अलावा असम, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु की दनेदारियों में 100 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि हुई.

आरबीआई के बजट एस्टिमेट के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में दिल्ली सरकार के ऊपर 3 हजार 631 करोड़ रुपये की देनदारी थी जो 2025 में बढ़कर 15 हजार 881 करोड़ रुपये हो गई. देखा जाए तो दिल्ली की देनदारी में 12 हजार 250 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जो 337 प्रतिशत तक बढ़ी.

इन राज्यों पर 100 प्रतिशत से ऊपर देनदारी

दिल्ली के बाद असम सरकार पर 142 प्रतिशत देनदारी बढ़ी है. 2020 में असम के ऊपर 73 हजार 528 करोड़ रुपये की देनदारी थी जो 2025 में बढ़कर 1 लाख 77 हजार 983 करोड़ रुपये हो गई. इसी तरह मध्य प्रदेश में पर 127 प्रतिशत की देनदारी बढ़ी. बीजेपी शासित इस राज्य पर 2020 में 2 लाख 11 हजार 489 करोड़ की देनदारी थी जो 2025 में बढ़कर 4 लाख 80 हजार 976 करोड़ रुपये हो गई. वहीं कांग्रेस शासित कर्नाटक में 114 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. 2020 में कर्नाटक के ऊपर 3 लाख 38 हजार 666 करोड़ रुपये की देनदारी 2025 में बढ़कर 7 लाख 25 हजार 456 करोड़ रुपये हो गई. इसी तरह तमिलनाडु के ऊपर 107 प्रतिशत देनदारी बढ़ी है. 2020 में तमिलनाडु पर 4 लाख 62 हजार 202 करोड़ रुपये की देनदारी थी जो 2025 में बढ़कर 9 लाख 55 हजार 691 करोड़ रुपये हो गई.

जानें बाकी राज्यों का हाल

तेलंगाना सरकार पर 96 प्रतिशत तक देनदारी बढ़ी है. 2020 में जहां 2 लाख 25 हजार 418 करोड़ रुपये की देनदारी थी वो 2025 में 4 लाख 42 हजार 298 करोड़ रुपये हो गई. इसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार पर 90 प्रतिशत देनदारी बढ़ी. 2020 में जो रकम 86 हजार 6 करोड़ रुपये थी वो 2025 में बढ़कर 1 लाख 63 हजार 266 करोड़ रुपये हो गई.

बिहार की अगर बात की जाए तो 2020 में 1 लाख 93 हजार 534 करोड़ रुपये की देनदारी थी जो 2025 में बढ़कर 3 लाख 61 हजार 522 करोड़ रुपये हो गई. बिहार सरकार के ऊपर इन पांच सालों में 87 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई. आंध्र प्रदेश सरकार के ऊपर 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई. 2020 में जो रकम 3 लाख 7 हजार 672 करोड़ रुपये थी वो 2025 में 5 लाख 62 हजार 557 करोड़ रुपये हो गई.

राजस्थान सरकार पर 2020 में 3 लाख 53 हजार 182 करोड़ रुपये की देनदारी थी. 2025 में ये 80 प्रतिशत बढ़कर 6 लाख 37 हजार 35 करोड़ रुपये हो गई. इसी प्रकार केरल सरकार को 2020 2 67 हजार 585 करोड़ रुपये देने थे जो 2025 में बढ़कर 4 लाख 71 हजार 91 करोड़ रुपये हो गए. केरल के ऊपर 76 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई.

राज्य 2020 की देनदारी (करोड़ में) 2025 की देनदारी (करोड़ में) प्रतिशत 
महाराष्ट्र 4,80,955 8,12,068 69
हरियाणा 2,19,246 3,69,242 68
हिमाचल प्रदेश 62,218 1,02,594 65
पंजाब 2,29,630 3,78,453 65
पश्चिम बंगाल 4,45,790 7,14,196 60
उत्तर प्रदेश 5,49,559 8,57,844 56
गुजरात 3,29,352 4,94,436 50
झारखंड 94,505 1,34,867 43
उत्तराखंड 67,545 95,408 41

ये भी पढ़ें: समलैंगिक विवाह को लेकर दाखिल रिव्यू याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को करेगा विचार, 5 जजों की बेंच ने इसे कानूनी मान्यता देने से मना किया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget