एक्सप्लोरर

हाथरस दुष्कर्म मामले के खिलाफ वामपंथी संगठनों का आक्रोश, जंतर मंतर पर जलाया CM योगी का पुतला

हाथरस की घटना को लेकर वामपंथी छात्र संगठन AISA ने प्रदर्शन किया. इस दौरान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) एक्ट के तहत जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की.

नई दिल्ली: वामपंथी छात्र संगठन AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) की अगुवाई में दिल्ली के संसद मार्ग पर छात्रों, महिलाओं, दलितों का हाथरस मामले पर क्रोध देखने को मिला. दलित संगठन भीम आर्मी ने भी प्रदर्शन में अपना हिस्सा दिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की.

सीएम योगी का पुतला जलाया इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) एक्ट के तहत जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की. प्रदर्शन करने पहुंचे छात्रों और महिला संगठनों के हाथों में तख्तियां थी जिनपर पीड़िता को इंसाफ दिलाने और बलात्कार को पूरी तरह रोके जाने की मांग की.

योगी सरकार को घेरा हाथरस में हुई घटना के बाद विपक्ष ने लगातार सरकार पर हमलावर रुख अख्तियार कर रखा है. इस ही क्रम में प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगते हुए कहा कि दोषियों को जाति के आधार पर बचाने की कोशिश की जा रही है. जेएनयू की पूर्व अध्यक्ष सुचेता डे कहती हैं कि प्रशासन द्वारा बलात्कारी दोषियों को ठाकुर जाति होने के कारण छुपाया जा रहा है. ऐसा सिर्फ उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि पूरे देश में हो रहा है. ये बीजेपी की ब्राह्मणवाद सरकार है जहां दलितों और महिलाओं के विरूद्ध आए दिन हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं.

इन लोगों ने भी किया था प्रदर्शन गौरतलब है कि तीन दिन पहले दिल्ली के जंतर मंतर पर भी हाथरस कांड के विरोध में प्रदर्शन हुआ था, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, जिग्नेश मेवाणी और बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी जंतर-मंतर पहुंचे थे.

याचिका पर होगी सुनवाई बता दें कि हाथरस केस के ट्रायल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी जिसमें इस केस के ट्रायल को उत्तर प्रदेश से दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की गई है. याचिका में ये भी कहा गया है कि हाथरस मामले की जांच या तो सीबीआई से या फिर एसआईटी के जरिए की जाए. इस मामले की जांच और सुनवाई पर कोर्ट का क्या फैसला होता है यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार बाकी है.

ये भी पढ़ें

हाथरस मामले के बाद माहौल बिगाड़ने के आरोप में PFI के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार, प्रदेश भर में कुल 21 मामले दर्ज किसान कानून के खिलाफ राहुल गांधी की रैली आज पंजाब से हरियाणा में दाखिल होगी, खट्टर बोले- भीड़ के साथ नहीं घुसने देंगे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget