एक्सप्लोरर

क्या करें सलमान खान तो मान जाएगा लॉरेंस बिश्नोई, जानिए मांफी मांगने के कितने कड़े हैं नियम?

Lawrence Bishnoi: बिश्नोई समाज का कहना है कि सलमान खान ने अपराध किया है और उन्हें सख्त नियमों का पालन करते हुए माफी मांगनी चाहिए. लॉरेंस ने कहा था कि सलमान खान को बिश्नोई मंदिर में माफी मांगनी चाहिए.

Lawrence Bishnoi: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उनके घर के आसपास आने वालों पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है. इस बीच बिश्नोई समाज को लोगों ने बताया कि उनके यहां माफी मांगने को लेकर क्या नियम है. बिश्नोई समाज का कहना है कि सलमान खान ने अपराध किया है और उन्हें समुदाय के सख्त नियमों का पालन करते हुए माफी मांगनी चाहिए, जिसे बिश्नोई समाज के 16वीं सदी के संस्थापक गुरु जम्भेश्वर ने निर्धारित किया था. 

बिश्नोई समाज में मांफी के लिए सख्त नियम

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अखिल भारतीय बिश्नोई समाज के सचिव हनुमान राम बिश्नोई ने कहा, "समुदाय की मान्यताओं के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति अपराध करता है तो उसे पश्चाताप होना चाहिए, जिसके बाद उसे प्रायश्चित करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि मांफी मांगने के लिए राजस्थान के बीकानेर में मुक्ति धाम चाहिए, जो गुरु जम्भेश्वर का अंतिम विश्राम स्थल है और समुदाय का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है. रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान राम बिश्नोई ने कहा, "सलमान खान ने दो खूबसूरत जिंदगियां छीन लीं. जब कोई अपराध करता है तो उसमें पश्चाताप की भावना होनी चाहिए. माफी मांगने की सच्ची इच्छा होनी चाहिए."

सलमान खान सजा के हकदार- देवेंद्र बिश्नोई

जब एक बार मांफी मांग ली जाती है तो इसे स्वीकार या अस्वीकार करने का निर्णय पूरा तरह से समुदाय पर निर्भर करता है. बिश्नोई समाज के दुनिया भर में 70 लाख से अधिक सदस्य हैं. जब तक सलमान खान माफी नहीं मांगेगे, तब तक वह सजा के हकदार होंगे.

बिश्नोई समाज के अध्यक्ष देवेंद्र बिश्नोई ने भी यही राय व्यक्त करते हुए कहा, "अगर सलमान की ओर से माफी का प्रस्ताव आता है तो हम इसे समाज के समक्ष रखेंगे. काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 2018 में ट्रायल कोर्ट ने दोषी ठहराया था, जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान से बदला लेने की कसम खाई थी. सलमान खान ने तब से सजा के खिलाफ अपील की है और मामला फिलहाल राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है.

बीजेपी नेता ने बिश्ननोई समाज से माफी मांगने की सलाह दी

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है, जिसमें दावा किया गया कि सलमान खान से नजदीकियों के कारण उसने मर्डर किया. हालांकि पुलिस इस हत्या में लॉरेंस बिश्नोई की संलिप्ता की जांच कर रही है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बीजेपी नेता हरनाथ सिंह यादव ने सलमान खान को बिश्ननोई समाज से माफी मांगने की सलाह दी थी. सलमान खान पर आरोप है कि उन्होंने हम साथ साथ हैं फिल्म की शूटिंग के दौरान दो काले हिरणों का शिकार किया. काला हिरण बिश्नोई संप्रदाय के लिए पवित्र है और इस घटना से बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया था.

इस बीच शुक्रवार (18 अक्टूबर 2024) को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है. इस बार ट्रैफिक कंट्रोल को भेजे गए मैसेज में धमकी लिखी मिली. मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है, जिसे लेकर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है. बठिंडा की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पिछले साल एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा था कि सलमान खान को बिश्नोई मंदिर में आकर हमारे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगनी चाहिए.

ये भी पढ़ें : '30 साल से जेल में हूं, राजीव गांधी के दोषियों को रिहाई दे दी तो मुझे क्यों नहीं?', कैदी की बात सुनते ही SC ने दे दिया बेहद अहम फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget