एक्सप्लोरर

'मिट्टी में मिला देंगे... एनकाउंटर करने वाले को 1 करोड़ का इनाम', क्यों लॉरेंस बिश्नोई की जान की प्यासी हैं करणी और भीम सेना?

करणी सेना के राज शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को एक करोड़ से भी ज्यादा का इनाम देने की घोषणा की थी.

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दुश्मनों की भी कमी नहीं है. कोई उसके एनकाउंटर के लिए करोड़ों के इनाम की घोषणा कर रहा है तो किसी का कहना है कि 2 घंटे मिल जाएं तो लॉरेंस बिश्नोई को मौत के घाट उतार देंगे. ये धमकियां करणी सेना और भीम सेना ने दी हैं. 

करणी सेना और भीम सेना की लॉरेंस बिश्नोई को धमकी की वजह सलमान खान नहीं, बल्कि इनकी अपनी अलग वजहें हैं. पहले मंगलवार को क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई को जान से मारने के लिए एक करोड़ से ज्यादा के इनाम की घोषणा की. राज शेखावत ने एक वीडियो जारी किया और उसमें कहा कि जो पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा उसको करणी सेना 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का इनाम देगी. 

क्षत्रिय करणी सेना लॉरेंस बिश्नोई से सुखदेव सिंह गोगामड़ी की हत्या का बदला लेना चाहती है. सुखदेव सिंह गोगामड़ी करणी सेना के अध्यक्ष थे, जिनकी पिछले साल दिसंबर में हत्या कर दी गई थी. बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि गोगामड़ी उसके काम में दखल दे रहे थे और इसके लिए 2-3 बार चेतावनी भी दी गई. जब वह नहीं माने तो लॉरेंस के गुर्गों ने घर में घुसकर उन्हें गोलियों से भून दिया था. 

करणी सेना के अगले ही दिन भीम सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने लॉरेंस बिश्नोई को मौत के घाट उतारने का ऐलान कर दिया. सतपाल तंवर ने धमकी देते हुए कहा कि अगर गृहमंत्री अमित शाह इजाजत दें तो हम सिर्फ 2-4 घंटे में ही लॉरेंस बिश्नोई को मौत के घाट उतार देंगे.  सतपाल तंवर ने लॉरेंस बिश्नोई को देशद्रोही अपराधी बताया और कहा, 'वह भारत और देश के नौजवानों के लिए पाकिस्तान से भी बड़ा खतरा है. वह देश के लिए एक गंभीर खतरा है. अगर आज इस अपराधी को ठिकाने नहीं लगाया गया तो वह भारत के आने वाले भविष्य के लिए बड़ा खतरा बन जाएगा.' उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान जैसे सेलिब्रिटी को धमकी से फिरौती मांगकर पेट भरने वाले लॉरेंस बिश्नोई जैसा अपराधी जेल नहीं सजा के लायक है. 

सतपाल तंवर ने अप्रैल में एक एफआईआर दर्ज करवाई थी. उनका कहना था कि लॉरेंस ने जेल से उन्हें धमकीभरा खत भेजा है, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी. सतपाल तंवर ने पुलिस को वो धमकीभरा खत भी सौंपा था. पुलिस ने बताया कि खत में लिखा है, 'हमारी बात मानिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करना बंद करें वरना आपका मुंह हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा.' सतपाल तंवर ने पुलिस को बताया कि खत में यह भी कहा गया कि सलमान खान के बाद अगला नंबर सतपाल तंवर का है. उन्होंने ये भी आरोप लगाए कि खत में जातिवादी टिप्पणियां भी की गई थीं. इस मामले में नोएडा सेक्टर 37 में एफआईआर दर्ज की गई थी.

यह भी पढ़ें:-
मां और बहन के खिलाफ क्यों कोर्ट पहुंच गए आंध्र के पूर्व CM जगन रेड्डी, जानें क्या है पूरा विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget