एक्सप्लोरर

Pending Cases: कानून मंत्री ने अदालतों में लंबित मामलों को लेकर जताई चिंता, कुछ महीनों में 5 करोड़ का आंकड़ा छूने की संभावना

Court Pending Cases: कानून मंत्री ने कहा कि असली चुनौती निचली अदालतों में है. उन्होंने निचली अदालतों (Lower Courts) में अपर्याप्त बुनियादी ढांचे के मुद्दे पर भी चिंता जाहिर की.

Kiren Rijiju on Pending Cases: देश की अदालतों में लंबित मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है. कोर्ट में लंबित मामलों की संख्या को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू (Law Minister Kiren Rijiju) ने एक बार फिर चिंता जाहिर की है. कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि अलग-अलग अदालतों में लंबित मामलों (Pending Cases) की संख्या अगले कुछ महीनों में पांच करोड़ के आंकड़े को छू सकती है.

अदालतों में लंबित मामलों के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए कानून मंत्री (Law Minister) ने कहा कि ऐसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में कमी आने की संभावना है. असली चुनौती निचली अदालतों (Lower Courts) में है. 

5 करोड़ हो सकते हैं लंबित मामले

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की उपस्थिति में दिल्ली हाईकोर्ट में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कानून मंत्री ने कहा कि लंबित मामलों की संख्या पांच करोड़ के निशान की ओर बढ़ती जा रही है. उन्होंने निचली अदालतों में अपर्याप्त बुनियादी ढांचे के मुद्दे पर भी चिंता जाहिर की. कुछ महीने पहले तक 4.83 करोड़ लंबित मामले को आंका गया था. 

कानून मंत्री ने जताई चिंता

कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि लंबित मामलों की संख्या को लेकर विश्लेषण करने की कोशिश करता हूं. ये पांच करोड़ लंबित होने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, जो बेहद ही चिंता की बात है. उन्होंने ये भी कहा कि इसे लेकर जवाब देने वास्तव में मुश्किल है. जिस हिसाब से ये आंकड़े बढ़ रहे हैं, पांच करोड़ तक पहुंचने में शायद कुछ ही महीने लगेंगे, जो ठीक नहीं है.

'जल्द ही न्यायपालिका कागज रहित होगी'

कानून मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) ने आगे कहा कि निचली अदालतों में बुनियादी ढांचा मेरे लिए एक वास्तविक चुनौती है और ये केंद्र और राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है. वह स्पष्ट रूप से देखते हैं कि निकट भविष्य में भारतीय न्यायपालिका (Indian Judiciary) कागज रहित (Paperless Judiciary) हो जाएगी. डिजिटल न्यायपालिका का न्याय तंत्र पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें:

MCD Election Result: MCD चुनाव का पुराना गणित, A टू Z ब्योरा, किस पार्टी को मिली थी कितने वार्डों पर जीत, यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget