एक्सप्लोरर

ताजा आंकड़ें: देश में 3374 पहुंची कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या, जानें राज्यवार आंकड़ें

आंकड़ों के मुताबिक, 267 लोग ठीक हो चुके हैं. कुल मामलों की संख्या में 57 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं.स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के कारण अब तक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 24 मौत हुई हैं.

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों की कुल संख्या 3 हजार 374 हो गई. वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है. केंद्रीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 267 लोग ठीक हो चुके हैं. कुल मामलों की संख्या में 57 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं.

किस राज्य में अबतक कितने लोगों की मौत हुई?

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के कारण अब तक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 24 मौत हुई हैं. इसके बाद गुजरात में 10 , तेलंगाना में सात , मध्य प्रदेश और दिल्ली में 6-6, पंजाब में पांच, कर्नाटक में चार, पश्चिम बंगाल में तीन हुई हैं, जबकि जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश और केरल में दो मौत हुईं. तमिलनाडु में तीन, आंध्र प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक मौत हुई है.

किस राज्य से कितने मामले सामने आए?

 ताजा आंकड़ें: देश में 3374 पहुंची कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या, जानें राज्यवार आंकड़ें

ताजा आंकड़ें: देश में 3374 पहुंची कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या, जानें राज्यवार आंकड़ें

आज घरों में दीया, मोमबत्ती और टॉर्च जलाएगा देश

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश की ‘सामूहिक शक्ति’ के महत्व को रेखांकित करते हुए आज देशवासियों से अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर रात 9 बजे नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की अपील की है. पीएम ने अपने वीडियो संदेश में कहा था कि हमें कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 130 करोड़ देशवासियों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है, इसलिये पांच अप्रैल, रविवार को रात नौ बजे मैं आप सबके नौ मिनट चाहता हूं. आप घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं.

सरकार ने लोगों से ‘घर पर बना मास्क’ लगाने को कहा

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आने के साथ ही केंद्र सरकार ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से “घर पर बना मास्क” लगाने को कहा है खास तौर पर तब जब वे घरों से बाहर निकलें. चेहरे और मुंह के बचाव के लिये घर में बने सुरक्षा कवर के इस्तेमाल पर एडवाइजरी में सरकार ने कहा कि ऐसे मास्क के इस्तेमाल से बड़े पैमाने पर समुदाय का बचाव होगा और कई देशों ने घर में बने मास्क के आम लोगों के लिये फायदेमंद होने का दावा किया है. एडवाइजरी में कहा गया है कि घर में बने मास्क निश्चित रूप से सफाई में मददगार हैं, लेकिन इसके साथ ही चेताया भी कि घर में बनाए गए मास्क की स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड-19 के मरीजों का इलाज या उनके संपर्क में रह रहे लोगों के लिए नहीं है. इन मास्क का इस्तेमाल मरीजों को भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इन श्रेणी के लोगों को खास तौर पर बचाव के लिये तैयार मास्क पहनने की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें-

केंद्र सरकार ने कहा- तब्लीगी जमात के कारण देश में 22 हजार लोग क्वॉरंटीन, 30 परसेंट कोरोना केस के लिए मरकज़ जिम्मेदार

पीएम मोदी ने ABP न्यूज़ की तारीफ की, कोरोना के खिलाफ कवरेज को सराहा, कहा- बहुत खूब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget