एक्सप्लोरर

जानिए, लश्कर आतंकवादी संदीप कुमार शर्मा के बहाने उत्तर प्रदेश के खतरे

लखनऊ: लश्कर ए तैयबा का हिन्दू आतंकवादी संदीप कुमार शर्मा तो कश्मीर में पकड़ा गया. लेकिन खतरे की घंटी दूर उत्तर प्रदेश में बजने लगी है. संदीप यूपी के मुज़फ्फरनगर का रहनेवाला है. उस पर कश्मीर घाटी में कई ATM लूटने के साथ आतंकी हमलों में भी शामिल होने के आरोप हैं. अनंतनाग ज़िले में छह पुलिसवालों पर हमले से लेकर हथियार लूटने में भी संदीप शामिल रहा है. जम्मू कश्मीर पुलिस से लेकर कई सुरक्षा एजेंसियां अभी उससे पूछताछ कर रही है. यूपी ATS की एक टीम मुज़फ्फरनगर के लिए रवाना हो चुकी है, जबकि दूसरी टीम श्रीनगर जाकर लश्कर के आतंकी संदीप से पूछताछ करेगी. अनंतनाग में एक गैर कश्मीरी और वो भी एक हिन्दू आतंकी के पकड़े जाने से यूपी पुलिस के बड़े अफसर हैरान है. भले ही खतरे की घंटी संदीप ने बजायी हो, लेकिन यहां की पुलिस को खतरे की आहट सुनायी पड़ने लगी थी. इसीलिए राज्य में योगी सरकार बनते ही इस पर काम शुरू हो गया था. ATS ने अप्रैल महीने में ही 'घरवापसी ' अभियान शुरू कर दिया था. इस मुहिम में भटके हुए नौजवानों को वापस मुख्य धारा में लाया जा रहा है. ऐसे कई केस मिले जिसमें सोशल मीडिया के जरिये लोग गुमराह होते जा रहे थे. ISIS के वीडियो शेयर करने से लेकर उस पर कमेंट करना और उसका प्रचार प्रसार करना.. उलेमाओं और मनोचिकित्सकों की मदद से ऐसे नौजवानों को इन सबसे दूर रहने को समझाया गया. हाल में ही लखनऊ में ISIS के खुरासान मॉड्यूल का सैफुल्लाह मुठभेड़ में मरा गया था. इस केस की जांच में पता चला कि पश्चिमी यूपी में आतंकी संगठनों से प्रभावित होकर लड़के गुमराह हो रहे हैं. अब तक करीब तीन दर्जन नौजवानों की ATS घरवापसी करा चुका है. इसमें दो लडकियां भी शामिल थी, जो आतंकियों के लिए काम करना चाहती थी. बड़ी मुश्किल से इन्हें 'सही रास्ते' पर लाया गया. तीन तो ऐसे मामले मिले जिसमे गुमराह हो रहे नौजवान हिन्दू निकले. इनमें से एक तो लखनऊ का निकला. जिसके घर से ISIS के कई वीडियो मिले. आपत्तिजनक साहित्य मिला. वो एक अच्छा आर्टिस्ट है और उसके बैग से हथियारों के कई स्केच बरामद हुए. यूपी की ATS ने हेल्पलाईन नंबर भी जारी किया है. 0522-2304586 और 9792103156 पर ऐसे गुमराह हो रहे लोगों की जानकारी दी जा सकती है और उनकी पहचान नहीं बतायी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Embed widget