एक्सप्लोरर

आधिकारिक रूप से महाराष्ट्र का सबसे बड़ा शहर बना पुणे, जानिए राज्य सरकार ने क्या आदेश पास किया

पीएमसी के पास 2021-22 के लिए 8370 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट है. शहरी विकास विभाग ने पिछले साल 23 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर नए क्षेत्रों को शामिल करके पीएमसी की सीमाओं का विस्तार करने की घोषणा की थी.

पुणे: पुणे आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र में सबसे बड़ा भौगोलिक क्षेत्र वाला शहर बन गया है. राज्य सरकार ने कल मौजूदा शहर की सीमा में 23 नए गांवों को शामिल करने के लिए पुणे नगर निगम (पीएमसी) की सीमाओं का विस्तार करने का आदेश जारी किया था. नई शहरी सीमाओं के साथ पुणे देश का सातवां सबसे बड़ा शहर भी बन गया है.

पीएमसी के पास8,370 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट

बीएमसी के 39,038 करोड़ रुपए के बजट की तुलना में पीएमसी के पास 2021-22 के लिए 8,370 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट है. राज्य के शहरी विकास विभाग ने पिछले साल 23 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर नए क्षेत्रों को शामिल करके पीएमसी की सीमाओं का विस्तार करने की घोषणा की थी.

कौन कौन से गांव हुए शामिल?

  • पीएमसी सीमा में विलय किए गए 23 गांवों में-
  • म्हालुंगे
  • सुस
  • बावधन बुद्रुक
  • किर्कटवाड़ी
  • पिसोली
  • कोंढवे-धवाडे
  • कोपरे
  • नांदेड़
  • खडकवासला
  • मंजरी बुध्रुक
  • नरहे
  • होल्करवाड़ी
  • औटाडे-हंदवाड़ी
  • वाडाचिवाड़ी
  • शेवालेवाडी
  • नन्दोशी
  • संडेवाडी
  • शेवालेवाडी
  • भीलारेवाड़ी
  • गुजर निंबालकरवाड़ी
  • जंभूलवाड़ी
  • कोलेवाड़ी
  • और वाघोली हैं.

इससे पहले 11 गावों को पीएमसी में मिलाया गया

हालांकि साल 2014 में राज्य सरकार ने 34 गांवों को पीएमसी सीमा में शामिल करने की अपनी मंशा की घोषणा की थी, लेकिन इस प्रक्रिया में देरी हुई और बॉम्बे हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद साल 2017 में केवल 11 गांवों को पीएमसी में मिलाया गया. विलय किए गए 11 गांवों में लोहेगांव, मुंडवा, हडपसर, उत्तमनगर, शिवने, अम्बेगांव खुर्द, उंद्री, डायरी, अम्बेगांव बुद्रुक, फुरसुंगी और उरली देवाची शामिल थे.

साल 2014 में पीएमसी ने अनुमान लगाया था कि इन 34 गांवों में पानी की पाइपलाइन, सीवेज नेटवर्क, सड़क निर्माण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर बुनियादी विकास कार्य करने के लिए 5,741 करोड़ रुपए की जरूरत होगी.

एक अधिकारी ने बताया, “मौजूदा बाजार की स्थिति के अनुसार इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास की अनुमानित लागत 9,000 करोड़ रुपए होगी. बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए एक मास्टर प्लान बनाना भी जरूरी है.’’

यह भी पढ़ें-

National Doctor's Day 2021: आज दोपहर 3 बजे पीएम मोदी डॉक्टर्स को करेंगे संबोधित

कश्मीर पर अपने फैसले से हटने तक पाकिस्तान भारत से बहाल नहीं करेगा संबंध: इमरान खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ECIR दर्ज
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget