एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा मामले पर BJP ने पूछा- चरणजीत चन्नी किसके इशारे पर काम कर रहे थे?

पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में बनाई गई कमिटी ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है.

Punjab: पंजाब (Punjab) में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्देश पर बनाई गई कमिटी ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है. इस रिपोर्ट में फिरोजपुर के एसएसपी को सुरक्षा के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. जिसको लेकर बीजेपी (BJP) ने अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब (Punjab) की तात्कालीन सरकार पर बड़ा हमला बोला है. 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि किस तरह से पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में जानबूझकर चूक की गई. उन्होंने कहा कि इस साल जनवरी महीने में जब पीएम पंजाब के दौरे पर थे तब उनके दौरे के दौरान पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी वहां से गायब थे. उन्होंने प्रधानमंत्री को अकेला छोड़ दिया था. पंजाब पुलिस मुकदर्शक बनकर वहां पर 20 मिनट तक खड़ी थी मात्र 100 मीटर की दूरी पर ही आंदोलनकारी मौजूद थे.

बीजेपी ने पूछा-किसकी साजिश थी?
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि इस देश ने बड़े-बड़े नेताओं और प्रधानमंत्रियों को खोया है. उन्होंने पूछा कि मैं जानना चाहता हूं कि प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री के रूट की जानकारी किसने दी. बीजेपी ने फिरोजपुर के एसएसपी बार-बार फोन पर किससे बात कर रहे थे. ये किसकी साजिश थी?

पीएम की सुरक्षा चूक पर क्या बोली SC की समिति?
पंजाब में पीएम की सुरक्षा चूक पर मामले की जांच करने के लिए एससी की समिति ने पाया कि फिरोजपुर के एसएसपी इसके लिये जिम्मेदार हैं. पांच सदस्यीय समिति ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि एसएसपी के पास पर्याप्त समय था, उनको पंजाब के तत्कालीन अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) जी. नागेश्वर राव ने बताया था कि पीएम आकस्मिक मार्ग से जायेंगे लेकिन वह उनको सुरक्षा देने में असफल रहे.

समिति ने एससी में कहा कि पीएम की सुरक्षा के लिए एक निगरानी समिति होनी चाहिए जो सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता और ब्लू बुक के नियमों पर नजर रखे. 

क्या बोले मुख्य न्यायाधीश?
प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने समिति की रिपोर्ट को पढ़ते हुए कहा, “ फिरोजपुर के एसएसपी अवनीत हंस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रहे. पर्याप्त बल उपलब्ध होने के बावजूद और प्रधानमंत्री के मार्ग पर प्रवेश की सूचना दो घंटे पहले देने के बावजूद वह ऐसा करने में विफल रहे."

क्या होती है ब्लू बुक?
ब्लू बुक (BLue Book) देश के अति विशिष्ट लोगों (VVIP) की सुरक्षा को लेकर पालन किये जाने वाले नियमों का ब्यौरा होता है. जिसमें पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में अपनाई जाने वाली एक स्पष्ट और विस्तृत प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई होती है.

टी राजा सिंह को फिर हिरासत में लिया गया, पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने का है मामला

Jharkhand: क्यों धोना पड़ा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधानसभा सदस्यता से हाथ ? जानें आखिर क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget