एक्सप्लोरर

Covid-19 का Lambda Variant 30 से अधिक देशों में फैला, ये Delta वैरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक

कोविड-19 का लैम्ब्डा वैरिएंट काफी खतरनाक माना जा रहा है और यह दुनिया के तमाम देशों में फैल चुका है. मलेशियन हेल्थ मिनिस्ट्री ने इसकी जानकारी दी है.

Corona Lambda Variant: कोरोना महामारी से इस वक्त पूरी दुनिया जूझ रही है. अब तक कोरोना के तमाम नए वैरिएंट मिल चुके हैं जो इस महामारी को और खतरनाक बना रहे हैं. मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना का नया लैम्ब्डा वैरिएंट दुनिया के 30 से ज्यादा देशों में फैल चुका है. पिछले चार सप्ताह में इसके मामले तेजी से बढ़े हैं. जानकारों की मानें तो यह वैरिएंट भारत के डेल्टा वैरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' कहा है. 
 
मलेशियन हेल्थ मिनिस्ट्री ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि, " कोरोना का नया लैम्ब्डा ट्रेन सबसे पहले पेरू में मिला था, जहां इस वक्त महामारी की वजह से मृत्यु दर दुनिया भर में सबसे अधिक है." एक ऑस्ट्रेलियाई न्यूज़ पोर्टल के मुताबिक कोरोना का यह स्ट्रेन यूनाइटेड किंगडम में भी पाया गया है. शोधकर्ताओं को आशंका है कि कोरोना का यह वैरिएंट डेल्टा वैरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है.
 
पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (पीएएचओ) की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पेरू में मई और जून के दौरान रिपोर्ट किए गए कोरोनोवायरस के 82 प्रतिशत केस लैम्ब्डा स्ट्रेन की वजह से फैले थे. एक अन्य दक्षिण अमेरिकी देश चिली में भी मई और जून के 31 प्रतिशत से अधिक कोरोना के सैंपल में यह स्ट्रेन मिला था.
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पहले ही लैम्ब्डा को दक्षिण अमेरिका में उपस्थिति के कारण ' वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में नामित किया है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि लैम्ब्डा स्ट्रेन तेजी से फैलता है और एंटीबॉडी बनने से रोकता है.
 
इस बीच पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (PHE) ने लैम्ब्डा को वैरीअंट अंडर इन्वेस्टिगेशन (VUI) की लिस्ट में जोड़ लिया है. इसमें L452Q और F490S सहित कई म्यूटेंट शामिल हैं. पीएचई के अनुसार, देश भर में अब तक लैम्ब्डा के छह मामलों की पहचान की गई है. सभी को विदेश यात्रा से जोड़ा गया है. 
 
यूके के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह वैरिएंट ज्यादा खतरनाक है या वर्तमान में मौजूद वैक्सीन के असर को कम कर सकता है. हालांकि इस स्ट्रेन को समझने के लिए लैब में परीक्षण चल रहा है.
यह भी पढ़ेंः

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget