एक्सप्लोरर

लालू यादव की जान को खतरा है: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘’लालू यादव की जान को खतरा है. हम सब लोग भयभीत हैं. उनके खिलाफ षडयंत्र किया जा रहा है.’’

नई दिल्ली: चारा घोटाले के चौथे मामले में (दुमका कोषागार) आरजेडी प्रमुख लालू यादव को कुल 14 साल की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही लालू यादव पर तीस-तीस लाख का जुर्माना भी लगाया गया है. लालू यादव अगर जुर्माना नहीं भरते हैं तो एक साल सजा और बढ़ा दी जाएगी. कोर्ट के फैसले के बाद लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम ऊपरी अदालत का रुख करेंगे.

लालू यादव की जान को खतरा है: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि सीबीआई ने अपना काम किया हम अपना काम करेंगे. उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘’लालू यादव से सीएम नीतीश डरे हुए हैं.’’ इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव के साथ कुछ भी किया जा सकता है. तेजस्वी यादव ने कहा, ‘’लालू यादव की जान को खतरा है. हम सब लोग भयभीत हैं. उनके खिलाफ षडयंत्र किया जा रहा है.’’

अपनी पार्टी आरजेडी के सभी नेताओं से तेजस्वी यादव ने कहा कि मुसीबत की घड़ी में हम सब एकजुट रहे हैं. हमें जेडीयू और बीजेपी को पटखनी देनी है. बता दें कि लालू यादव की सजा का एलान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ क्योंकि वे इस वक्त रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं. हालांकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लालू यादव मौजूद नहीं थे.

लालू यादव से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा

इस बीच बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा रांची में लालू यादव से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे. उन्होंने लालू यादव को जनता का नेता बताया. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘’लालू जी जनता के नेता हैं. जनता का आशीर्वाद और स्नेह उनके साथ है.’’ लालू यादव से मिलने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘’लालू यादव से पारिवारिक रिश्ता है. इस वजह से बीमारी के दौरान हाल-चाल जानने पहुंचा हूं.’’ शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू यादव की सेहत के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की और आज के सज़ा पर कहा की अभी ऊपरी अदालत से भी फैसला आने दीजिए. शत्रुघ्न सिन्हा के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget