एक्सप्लोरर

मणिशंकर के बयान पर बोले लालू- ‘उनका दिमाग खराब, पहले ही कांग्रेस से निकाल देना चाहिए था’

लालू ने कहा है कि मणिशंकर अय्यर कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ भी बोल चुके हैं इसलिए उनके बयान का कोई महत्व नहीं है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीच बताने वाले मणिशंकर अय्यर के बयान पर घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के पूर्व अध्यक्ष लालू यादव ने मणिशंकर पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मणिशंकर का दिमाग खऱाब हो गया है. कांग्रेस को पहले ही उन्हें बाहर कर देना चाहिए था. स्वामी, योगी का दिमाग खराब- लालू एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में लालू यादव ने कहा है, ‘’मणिशंकर अय्यर का दिमाग खराब हो गया है. सुब्रमण्यम स्वामी का दिमाग और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का दिमाग भी खराब हो गया है. इन लोगों के स्वास्थ्य की जांच करानी पड़ेगी.’’ उन्होंने कहा, ‘’मणिशंकर अय्यर कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ भी बोल चुके हैं इसलिए उनके बयान का कोई महत्व नहीं है.’’  डूबते को राम का सहारा- लालू इससे पहले बीजेपी की तरफ से राम मंदिर की बात फिर से किए जाने पर चुटकी लेते हुए लालू यादव ने कहा है कि तिनका पुरानी बात हो गयी, अब तो ‘डूबते को राम का सहारा’ कहावत चरितार्थ हो रही है. लालू ने ट्वीट किया, ‘‘डूबते को राम का सहारा, तिनका पुराना हो गया.’’ लालू ने चुनाव के मौसम में ‘‘राम’’ को याद करने पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा है कि भगवान मन में रहते हैं, उन्हें खोजने के लिए मंदिर-मस्जिद-गुरूद्वारे जाने की जरूरत नहीं है. कहां से शुरु हुआ विवाद? दरअसल कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन किया था. इस मौके पर बिना नाम लिए पीएम मोदी ने नेहरु-गांधी परिवार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा, ‘’एक परिवार को आगे ले जाने के लिए राष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को दबाया गया.’’ साथ ही पीएम मोदी ने राहुल पर भी तंज कसा और कहा, ‘’पहले पार्टियां बाबा साहेब के नाम पर वोट मांगती थीं, अब बाबा भोलेनाथ याद आते हैं’ (यहां पढ़ें पूरी खबर) पीएम के इस बयान पर मणिशंकर ने उनको नीच कहा मणिशंकर अय्यर ने कहा था, ''अंबेडकर जी की जो सबसे बड़ी ख्वाहिश थी उसे साकार करने में एक व्यक्ति का सबसे बड़ा योगदान था और उनका नाम था जवाहर लाल नेहरू. अब इस परिवार के बारे में गंदी बातें कहें और वो भी जबकि अंबेडकर जी याद एक बहुत बड़ी इमारतद का उद्घाटन हो रहा है. मुझे लगता है ये आदमी बहुत नीच किस्म का आदमी है. इसमें कोई सभ्यता नहीं है, ऐसे मौके पर इस प्रकार की राजनीति क्या आवश्यकता है.''
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget