एक्सप्लोरर

'मालदीव को मिला करारा जवाब, पीएम का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा देश', लक्षद्वीप प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने सुनाई खरी-खरी

India-Maldives Tensions: मालदीव के कुछ मंत्रियों के जरिए पीएम मोदी और भारत को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद टेंशन बढ़ गई है.

India-Maldives Controversy: लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल ने सोमवार (8 जनवरी) को कहा कि मालदीव के तीन डिप्टी मंत्रियों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों ने भारत की गरिमा को चुनौती दी. पटेल ने कहा कि भारत कभी भी इस तरह की अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने पीएम मोदी के साथ एकजुटता से खड़े होने के लिए भारत के लोगों को धन्यवाद दिया. उन्होंने मालदीव के मंत्रियों की आलोचना भी की. 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, जब उनसे पूछा गया कि मालदीव सरकार से सार्वजनिक माफी की मांग की जा रही है. इस पर पटेल ने कहा कि जिन मंत्रियों ने टिप्पणी की थी, उन्हें सबक सिखा दिया गया है. प्रशासक ने कहा कि मंत्रियों को उनकी हरकत के लिए सजा मिल चुकी है. इससे पता चलता है कि भारत अपने पीएम का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि फिल्मी हस्तियों से लेकर आम नागरिकों तक ने एकजुटता से खड़े होकर मालदीव को करारा जवाब दिया है.

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, मालदीव ने मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अबदुल्ला माहजूम माजिद को पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी के लिए सरकार ने उनके पदों से सस्पेंड कर दिया. पीएम मोदी ने जब लक्षद्वीप का दौरा करने के बाद तस्वीरें शेयर कीं, तो इन लोगों ने अपमानजनक टिप्पणी की. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि भारत की भी बुराई गई की. इस वजह से सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव अभियान की शुरुआत हो गई. लोगों ने मालदीव के मंत्रियों की आलोचना की. 

ट्रैवल बुकिंग कंपनी ईजमाईट्रिप ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स बुकिंग को कैंसिल कर दिया. ऐसा भारत के साथ एकजुटता दिखाते हुए किया गया. राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार की तरफ से सस्पेंशन वाला कदम तब उठाया गया, जब भारत ने साफ कर दिया कि उनके मंत्रियों का बयान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मालदीव सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि वह खुद को मंत्रियों के बयान से अलग करती है. उनके बयान को निजी राय बताया गया. 

मालदीव उच्चायुक्त को किया गया तलब

सोमवार को मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम साहिब को विदेश मंत्रालय ने समन भी भेजा. उन्हें मंत्रालय में बुलाया गया और चल रहे विवाद से अवगत कराते हुए मंत्रियों के बयान पर आपत्ति जताई गई. मालदीव के उच्चायुक्त को बताया गया कि द्वीपीय देश ने द्वीपक्षीय रिश्ते खराब कर दिए हैं और इन्हें सुधारने की जिम्मेदारी मालदीव के राष्ट्रपति की है. उन्हें कहा गया कि तीनों मंत्रियों को सस्पेंड नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: भारत-मालदीव में बढ़ने लगी टेंशन, नई दिल्ली के एक्शन पर माले में दिखा रिएक्शन, भारतीय उच्चायुक्त को भेजा गया समन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget